आरयू ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्य मंत्री रह चुके हैं मोहसिन रजा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मोहसिन रजा को यूपी अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। मोहसिन रजा के साथ ही आयोग में आठ सदस्य भी नामित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- UP चुनाव से पहले अवध समेत भाजपा की क्षेत्रीय टीमों का ऐलान, इन नेताओं को मिली जगह
इसका अलावा संदीप जैन, अंशुमान कुमार सिंह मैसी, हनप्रीत सिंह बेदी, मोहम्मद असलम, परविंदर सिंह, नेहा खान, सैयद सिराज अब्बास रिजवी, रूमाना सिद्दीकी को अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य बनाया गया है। वहीं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर मोहसिन रजा को मिली नई जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिसमें अल्पसंख्यक आयोग का काम राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों, उनकी शिकायतों और अधिकारों से जुड़े मामलों पर काम करना है।
जानें किसे मिली कहां कि जिम्मेदारी
मोहसिन रजा-लखनऊ, संदीप जैन को कैलाशगंज चौक एटा, अंशुमान कुमार सिंह मैसी को एनआइटी कैंपस लोधीपुर शाहजहांपुर, हनप्रीत सिंह बेदी को लालबाग पचेंडा रोड गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर, मोहम्मद असलम को ग्राम पाउली फतेहपुर, परविंदर सिंह को आलमबाग लखनऊ, नेहा खान को ग्राम बूढ़नपुर कुर्की बाजार अकबरपुर अंबेडकरनगर और
सैयद सिराज अब्बास रिजवी को निजामाबाद आजमगढ़, जबकि रूमाना सिद्दीकी को लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।












