आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम कर दिया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी हो वह यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://upmsp.edu.in या http://upresults.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं। यूपी बोर्ड की वेबसाइट का लिंक एक्टिव हो गया है और छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इस बार भी छात्र सिर्फ रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने ही शीर्ष तीन स्थान हासिल कर बाजी मारी है। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने हासिल किया और दोनों ने ही 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, बाराबंकी की अदिति 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान शिखा वर्मा 97.60 प्रतिशत, द्वितीय स्थान 97.20 नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा, तृतीय स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने कब्जा किया है। दोनो को ही 97 फीसदी अंक मिले। आंकड़ो के मुताबिक हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 87.30 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.76 रहा। वहीं इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 75.04 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.32 रहा।
अपनाएं ये स्टेप-
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख रहे हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट http://upmsp.edu.in या http://upresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में यूपी बोर्ड क्लास इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
यहां से आप ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य प्लेटफॉर्म के साथ-साथ डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध है। स्टूडेंट डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। डिजिलॉकर भारत सरकार की एक डिजिटल सर्विस है जहां नागरिक जरूरी डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकते हैं। साथ ही यहां बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट चेक करने की भी सुविधा मिलती है।
डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
स्टेप 1. डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in या फिर डिजिलॉकर के मोबाइल एप पर विजिट करें।
इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
होमपेज पर ही “बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन उत्तर प्रदेश ’ सर्च करें।
अब स्टूडेंट्स “यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2026 (क्लास 10)” या “यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (क्लास 12)” ऑप्शन चुनें।
अपना रोल नंबर और दूसरी जरूरी डिटेल्स डालें।
आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
यह भी पढ़ें- CBSE के 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.70 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक बच्चे उपस्थित हुए हुए थे। यह परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच राज्य भर में ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इनमें 596 सरकारी, 3,453 सहायता प्राप्त-सरकारी और 3,984 सेल्फ-फाइनेंस्ड सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।


















