यूपी में 15 PPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें किसे मिली कहां तैनाती

अधिकारियों का तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने आइएएस और आइपीएस अफसरों के तबादले के बाद गुरुवार को  पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। जिसके तहत प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई तैनातियां दी हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिनमें भर्ती बोर्ड, सतर्कता, ईओडब्ल्यू से लेकर कमिश्नरेट और पीएसी तक की इकाइयां शामिल हैं।

जिन अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। उनमें मोहिनी पाठक को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि महेश सिंह अत्रि को पीटीएस मुरादाबाद में एएसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. अर्चना सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। धर्मेंद्र सचान को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में नई तैनाती मिली है।

इसी तरह प्रमोद कुमार यादव को वाराणसी स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी का उपसेनानायक बनाया गया है। राजेंद्र प्रसाद यादव को लखनऊ स्थित सतर्कता अधिष्ठान में एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही अनूप कुमार को मऊ जिले का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रंजन सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ के कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 12 PCS अफसरों का ट्रांसफर

वहीं अभय कुमार मिश्र और डॉ. राजीव कुमार सिंह को भी सतर्कता प्रतिष्ठान में तैनाती दी गई है। वहीं अशोक कुमार यादव को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, कृष्णकांत सरोज को मेरठ में अभिसूचना विभाग का एएसपी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं का अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और राहुल मिश्रा को देवरिया में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) का दायित्व सौंपा गया है। अरविंद कुमार को आईजी (स्थापना), डीजीपी मुख्यालय लखनऊ कार्यालय में एएसपी पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- UP में 22 IAS अफसरों का तबादला, बहराइच-मिर्जापुर व प्रयागराज समेत दस जिलों के बदले DM