आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अगामी त्योहारों से पहले उत्तर प्रदेश में निरीक्षक पद से प्रोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में सूची जारी कर दी गई है। 82 प्रोन्नत अफसरों को नवीन तैनाती दी गई है। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार शर्मा को जनपद सुल्तानपुर से एसीओ सेक्टर लखनऊ बनाया गया है, जबकि विकास राय को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक जनपद अयोध्या भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- अब 16 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, उन्नाव-आजमगढ़ व कुशीनगर समेत दस जिलों के बदले कप्तान
इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक जनपद चंदौली सेशेषधर पांडेय को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है। साथ ही एपीटीएस चुनार व मिर्जापुर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात विनोद कुमार दूबे को सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में तैनाती मिली है। जबकि घर्मेन्द्र कुमार यादव को पुलिस उपाधीक्षक रामपुर से सीतापुर भेजा गया है।

























