यूपी में कोरोना वायरस ने दी फिर दस्तक, BHU में भर्ती कराया गया संक्रमित युवक

कोरोना वायरस

आरयू ब्यूरो, वाराणसी। भारत समेत दुनियाभर में कहर बरपा चुके कोरोना वायरस ने फिर से उत्‍तर प्रदेश में दस्तक दी है। वाराणसी से कोरोना संक्रमित युवक के मिलने की पुष्टि हुई है। मरीज को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका उपचार जारी है। दरअसल सांस लेने में दिक्कत होने पर संक्रमित की जांच कराई गई, जिसमें युवककोविड पॉजिटिव निकला।

मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के आशापुर क्षेत्र के रहने वाले 26 साल के युवक को कोरोना होने की पुष्टि की गई है। युवक को उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कोरोना प्रभावित मरीज का इलाज डॉक्टर्स की निगरानी में किया जा रहा।

कोरोना को पूरी तरह खत्‍म करना संभव नहीं

इस संबंध में काशी हिंदू विश्वविद्यालय माइक्रोबायोलॉजी के पूर्व हेड डॉ. गोपाल नाथ का कहना है कि कोविड एक वायरस है और इसे पूरी तरह खत्म कर पाना संभव नहीं है। हालांकि, अब हमारे देश में यह पूरी तरह नियंत्रित स्थिति में है। भारत के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अब इससे लड़ने में पूरी तरह सक्षम है, और बिल्कुल भी पैनिक करने वाली सिचुएशन नहीं है।

यह भी पढ़ें- यूपी के संभावित हालात पर बोले CM योगी, कोरोना की तरह इस संकट का भी करना होगा मुकाबला, जनता से की अपील

वहीं हेल्थ एक्सपोर्ट का ये भी कहना है कि जब भी मौसम में बदलाव हो उस दौरान विशेष तौर पर गंभीर रोगियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसमें हृदय रोगी सांस के रोगी चेस्ट की समस्या से जूझने वाले डायबिटीज के लोग शामिल हैं। चेकअप के साथ ही चिकित्सकों की सलाह पर दवा का सेवन और अच्छी दिनचर्या के साथ कोरोना से शरीर को प्रभावित होने से बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- अब चित्रकूट-फतेहपुर समेत आठ जिलों की बालिकाओं को लगेगा HPV का टीका, कोरोना की वैक्‍सीन बेचने वाली कंपनी व जनभवन के बीच हुआ MOU