यूपी में 29 IAS का ट्रांसफर, प्रयागराज, आगरा व आजमगढ़ समेत 13 जिलों के बदले DM

आइएएस तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार 29 आइएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रयागराज, आगरा व आजमगढ़ समेत 13 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं, अन्य आइएएस अधिकारियों का तबादला भी किया गया है।

जारी लिस्‍ट के अनुसार अमरोहा, हमीरपुर, जौनपुर, प्रयागराज, आगरा, आजमगढ़, फतेहपुर और शामली के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके अलावा आज बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया था, जबकि लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को वेटिंग लिस्ट में डाला गया, हालांकि कुछ घंटों बाद ही यह आदेश निरस्‍त होने की बात सामने आयी।

वहीं बरेली नगर निगम की आयुक्त निधि गुप्ता वत्‍स को डीएम अमरोहा बनाया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है। दिनेश चंद्र डीएम जौनपुर बनाए गए हैं।

वहीं जौनपुर के डीएम रविंद्र मंडेर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। रविंद्र को अगामी कुंभ से पहले डीएम प्रयागराज बनाया गया है। ये सीएम योगी के खास माने जाते हैं। इसी क्रम में अरविंद मलप्‍पा बंगारी डीएम मुजफ्फरनगर से जिलाधिकारी आगरा बने हैं। प्रयागराज के नवनीत चहल को प्रयागराज से आजमगढ़ का नया डीएम बनाया गया है। आइएएस रवीन्द्र सिंह शामली से फ़तेहपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- रिटायर्ड IAS मुकुल सिंघल को मिली अहम जिम्मेदारी, बनाए गए यूपी कोऑपरेटिव सोसाइटी कमीशन के चेयरमैन

इसके अलावा फतेहपुर की डीएम सी इंदुमती को चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग की विशेष सचिव बनाई गई है। आईएएस अरविंद कुमार चौहान को वीसी पीडीए से डीएम शामली का डीएम बनाया गया है। जिलाधिकारी हमीरपुर राहुल पांडेय को हाथरस डीएम, अंजनी कुमार सिंह को जिलाधिकारी मैनपुरी की जिम्‍मेदारी मिली है। शाहजहांपुर के डीएम रहे उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

साथ ही डीएम अमरोहा राजेश कुमार त्यागी को विशेष सचिव पंचायती राज, मन्नान अख्तर को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा निदेशक, डीएम हाथरस आशीष कुमार को विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन व नगर आयुक्‍त मेरठ अमित पाल को उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 37 PPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें किसे मिली कहां तैनाती