यूपी में मौसम ने फिर बदला तेवर, 28 मार्च तक होती रहेगी बारिश

मौसम ने बदला तेवर
बारिश के दौरान हजरतगंज में कुछ ऐसा रहा हाल। (फोटो- आरयू)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में लगातार माैसम तेवर बदल रहा है। सोमवार को अचानक एक नए कमजोर विक्षोभ के विकसित होने से बादलों की सक्रियता बढ़ी और मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई जैसे कुछ पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके असर से ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

इस बीच माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन माैसम लगभग शुष्क रहेगा। वहीं 26 मार्च से एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से 28 मार्च तक बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से कुछ जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक 26 मार्च से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस दाैरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।

इसके अलावा 26 मार्च को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में मौसम फिलहाल साफ रहेगा। 27 मार्च को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 28 मार्च को पश्चिमी यूपी में एक बार फिर बारिश का अनुमान है, जबकि पूर्वी यूपी में आसमान साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग ने जारी की UP के इन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

वहीं जिन जिलों में पश्चिमी यूपी के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, ङशामली मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम का U-टर्न, 40 से 60 KM प्रति घंटे की स्‍पीड से चलेगी हवा, इन जिलों में बारिश भी होगी