आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के अफसरों को बड़ा तोहफा मिला है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रदेश के 43 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन दिया गया है। गृह (पुलिस सेवा) अनुभाग-1 द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन अधिकारियों को वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-11 (67,700 – 2,08,700) से प्रोन्नत कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 (78,800 – 2,09,200) में पदस्थापित किया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सचिव जगदीश द्वारा ये आदेश जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- UP: पांच IAS अफसरों का तबादला, नागेंद्र प्रताप बनें मंडलायुक्त आगरा, रणवीर प्रसाद की बढ़ी जिम्मेदारी
कहा जा रहा है कि प्रमोशन पाने वाले पुलिस अधिकारियों की सूची में वरिष्ठता और कार्यकुशलता के आधार पर चयन किया गया है। वहीं शासन ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है, उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करना होगा। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात इसकी सूचना पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय और शासन को उपलब्ध करानी अनिवार्य है।
लिस्ट में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-
1. – राजेश कुमार तिवारी
2. – अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव
3. – शैलेन्द्र कृष्ण
4. – धर्मेन्द्र कुमार यादव
5. – अमित कुमार श्रीवास्तव
6. – दीपक कुमार सिंह
7. – एसपी वैभव पाण्डेय
8. – स्वतंत्र कुमार सिंह
9. – श्रीमती श्वेता तिवारी
10. – श्रीमती तौहीद शुक्ला
11. – पंकज कुमार श्रीवास्तव
12. – हरिओम कश्यप
13. – प्रेम प्रकाश यादव
14. – देवेन्द्र सिंह
15. – वरुण कुमार सिंह
16. – तनू उपाध्याय
17. – संजय वर्मा
18. – श्रीमती निष्ठा उपाध्याय
19. – श्रीमती श्वेता
20. – उदय प्रताप सिंह
21. – अजीत कुमार रजक
22. – मिहिल कुमार सिंह
23. – आलोक प्रसाद
24. – भानुप्रकाश सिंह
25. – अभिषेक चौधरी
26. – पीयूष कान्त राय
27. – आलोक सिंह
28. – सतीश चन्द्र शुक्ला
29. – बृजभान सिंह
30. – जय प्रकाश राय
31. – अभिनय यादव
32. – अरविन्द कुमार वर्मा
33. – श्रीमती श्वेता कुमारी यादव
34. – श्रीमती मनीषा यादव
35. – राम आशीष यादव
36. – श्रीमती समीक्षा यादव
37. – इरफान नासिर खान
38. – ओजस्वी चावला
39. – श्रीमती वन्दना शर्मा
40. – श्रीमती सरोनी अग्रवाल
41. – सन्तोष कुमार सिंह
42. – अभिषेक प्रताप अजेय
43. – अशोक कुमार वर्मा


















