यूपी से राजनाथ सिंह-जयंत चौधरी समेत इन मंत्रियों को मोदी की कैबिनेट में मिले अहम विभाग 

यूपी से केंद्रीय मंत्री

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन चुकी है। मोदी सरकार में यूपी से शामिल हुए दो कैबिनेट मंत्री और आठ राज्यमंत्रियों के बीच विभाग और मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। मोदी सरकार में इस बार भी राजनाथ सिंह को पिछली बार की तरह ही रक्षा मंत्री बनाया गया है। वहीं यूपी से हरदीप सिंह पुरी (यूपी से राज्यसभा सांसद), जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान को भी जगह मिली है।

यूपी की लखनऊ सीट से सांसद बनें राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्‍मेदारी मिली है, जबकि जितिन प्रसाद को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्‍मेदारी मिली है। साथ ही जयंत चौधरी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं, जबकि पंकज चौधरी को वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्‍मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें- तीसरी बार देश के पीएम बने नरेंद्र मोदी, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत इन मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश के बाद बिहार से आठ सांसदों को मंत्री बनाया गया है। बिहार के बाद महाराष्ट्र से छह सांसदों को मंत्री बनाया गया है। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश से पांच-पांच सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है। निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग दिया गया है। वहीं धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

जानें किसी मिला कौन सा मंत्रालय-

मंत्री                         मंत्रालय

नितिन गडकरी              सड़क परिवहन मंत्रालय

एस जयशंकर                विदेश मंत्रालय

अश्विनी वैष्णव             रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय

निर्मला सीतारमण         वित्त मंत्रालय

मनोहर खट्टर            ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय

तोखन साहू              शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री

श्रीपद नाइक            ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री

हरदीप सिंह पुरी        पेट्रोलियम मंत्रालय

पीयूष गोयल             वाणिज्य मंत्रालय

शिवराज सिंह चौहान    कृषि मंत्रालय

धर्मेंद्र प्रधान              एचआरडी मंत्रालय

जीतनराम मांझी         लघु उद्योग मंत्रालय

किरेन रिजिजू          संसदीय कार्य मंत्री

सीआर पाटिल         जलशक्ति मंत्रालय

राम मोहन नायडू      नागरिक उड्डयन मंत्रालय

गजेंद्र शेखावत         संस्कृति और पर्यटन मंत्री

सुरेश गोपी             राज्य मंत्री संस्कृति और पर्यटन

मंत्री भूपेंद्र यादव       पर्यावरण मंत्रालय

जेपी नड्डा               स्वास्थ्य मंत्रालय

चिराग पासवान         खेल और युवा कल्याण मंत्रालय

सर्बानंद सोनोवाल      पोर्ट शिपिंग मंत्रालय

शांतनु ठाकुर           पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री

गिररीराज सिंह         कपड़ा मंत्रालय

प्रह्लाद जोशी            उपभोग्ता विभाग

अनुपूर्ण देवी            वीमेन चाइल्ड

एचडी कुमारस्वामी     स्टील मंत्रालय

अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा-  सड़क परिवहन राज्य मंत्री

यह भी पढ़ें- संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, EVM जिंदा है या मर गया