UPPSC, आरओ-एआरओ मेंस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

यूपीपीएससी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पदों की मेंस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है, वही इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  http://uppsc.up.nic.in  पर जाना होगा।

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होते ही आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें, क्योंकि आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि सात नवंबर 2025 शाम पांच बजे तक तय की गई है। इस तारीख तक उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र आयोग को भेजना होगा।

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को अपने भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ “सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (परीक्षा-04 अनुभाग), 10-कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज, पिन कोड-211018” पर रजिस्टर्ड डाक से भेजनी होगी। उम्मीदवार चाहें तो इसे व्यक्तिगत रूप से आयोग के गेट नंबर-3 पर भी जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 419 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने हाल ही में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 अक्टूबर 2025 को घोषित किया था। इस परीक्षा में 74,555 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं। ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

• उम्मीदवार सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीएससी की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाएं।
• इसके बाद होमपेज पर “समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य परीक्षा) 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
फिर नए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा।
अब पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन आइडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता और अन्य विवरण सही-सही भरें।
इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें- दो शिफ्ट में होंगे UP बोर्ड के कंपार्टमेंट एग्जाम, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड