आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये एग्जाम पूरे प्रदेश में छह और सात सितंबर 2025 को आयोजित होगा। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाएं।
• वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “पीईटी 2025 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
• उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और लिंग की जानकारी दर्ज करें।
• डिटेल्स करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
• इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें- RTI अनुदेशक भर्ती का रिजल्ट घोषित नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने किया UPSSSC ऑफिस का घेराव
वहीं परीक्षा दो दिनों में दो शिफ्टों में कराई जाएगी। सुबह की शिफ्ट दस बजे से बारह बजे तक और दोपहर की शिफ्ट तीन बजे से पांच बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मान्य पहचान पत्र, बॉलपॉइंट पेन, मास्क और पारदर्शी पानी की बोतल ले जानी होगी। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।




















