उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में अफसरों का तबादला, अशोक द्विवेदी बने PWD के विभागाध्यक्ष

तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जिसके तहत विभाग ने तीन अफसरों के ट्रांसफर और नियुक्तियों की घोषणा की है, जो विभाग के कार्यों को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मुकेश चंद्र शर्मा को विभाग अध्यक्ष से हटकर ग्रामीण सड़क विभाग का प्रमुख अभियंता बना दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक प्रमुख अभियंता आशोक कुमार  द्विवेदी को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एके द्विवेदी अपनी कुशल कार्यशैली और तकनीकी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। उनकी ये नई जिम्मेदारी विभाग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

इसके अलावा, पूर्व विभाग अध्यक्ष मुकेश चंद्र शर्मा को प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मुकेश चंद्र के अनुभव को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क के विस्तार और गुणवत्ता में सुधार की दिशा में उनके योगदान की अपेक्षा की जा रही है। ग्रामीण सड़कों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-गोरखपुर सहित चार उच्च शिक्षा अधिकारियों का तबादला

साथ ही  हाल ही में पदोन्नत विजय कनौजिया को प्रमुख अभियंता (परिकल्प और नियोजन) के पद पर नियुक्त किया गया है। कनौजिया की तकनीकी दक्षता और नियोजन कौशल विभाग की परियोजनाओं को नई दिशा प्रदान करने में सहायक होंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में 25 PPS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां तैनाती