आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट लेकर भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी। चिलचिलाती धूप के बीच अचानक से धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान वाराणसी, उन्नाव, सीतापुर, बहराइच और लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इस दौरान मौसम विभाग ने 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश के साथ तूफान आने की चेतावनी दी गई है।
उन्नाव में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे पूरी रोड ओले से पट गई। वहीं, सीतापुर में हवाओं ओर ओले गिरने से दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। एक मॉल के शीशे टूट गए। कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार धूल भरी आंधी के बाद जिले में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद बाजारों और सड़कों पर लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए।
यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम लेगा यू-टर्न, आगरा-मेरठ समेत 18 जिलों में बारिश-ओले की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक जिले में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश के साथ तूफान आने की चेतावनी दी गई है। यह भी चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं और बिजली गिर सकती है। हवा की गति तेज रहने की उम्मीद है और मौसम की स्थिति पूरे दिन अस्थिर रह सकती है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, मिली गर्मी से राहत




















