वाराणसी MLC चुनाव मतगणना में लगे ऑब्‍जर्वर की बिगड़ी तबीयत, भर्ती

ऑब्जर्वर अजय कुमार
ऑब्जर्वर अजय कुमार से हॉस्पिटल में मिलने पहुंची वाराणसी पहुंची पत्नी।

आरयू ब्‍यूरो, वाराणसी। एमएलसी चुनाव की मतगणना में लगाए गए ऑब्जर्वर अजय कुमार की शुक्रवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। वो ड्यूटी के दौरान बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें आनन-फानन में मकबूल आलम रोड स्थित शुभम अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उनका इलाज चल रहा। चिकित्सकों के अनुसार आइएएस अफसर को हार्ट अटैक आया है।

एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि अजय कुमार की स्थिति क्रिटिकल है। सर्किट हाउस में अचानक तबीयत खराब हो गई। अजय कुमार को दिल्ली ले जाने की तैयारी है। उनके कुछ टेस्ट होने हैं, जिसके बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात भी अफसरों की बात हुई है। वहीं इसकी खबर लगते ही उनकी पत्‍नी आइएएस अफसर नीना शर्मा भी शुभम हॉस्पिटल पहुंच गईं हैं।

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा, सपा व अन्‍य प्रत्‍याशियों ने लगाया धांधली का आरोप

बताया जा रहा है कि आब्जर्वर सुबह 7.30 बजे सर्किट हाउस में गिर गए थे। उनकी सुरक्षा में लगे गनर ने उन्हें शुभम हॉस्पिटल में एडमिट कराया। डाक्‍टरों के अनुसार अजय सिंह को कार्डियक करेस्ट हुआ था। न्यूरो प्राब्लम और गुर्दे की समस्या है। सूचना मिलते ही कमिश्‍नर भी पहड़िया मतगणना स्थल से शुभम हॉस्पिटल पहंचे थे। डीएम व सीएमओ भी आइसीयू में उन्हें देखने पहुंचे हैं।

बता दें कि अजय कुमार की पत्‍नी आइएएस नीना शर्मा एमएलसी चुनाव में आगरा खंड स्नातक की मतगणना प्रेक्षक हैं। आज सुबह शासन से फोन आया कि सीनियर आइएएस नीना शर्मा के पति बनारस के प्रेक्षक अजय कुमार सिंह को दिल का दौरा पड़ गया। पूर्वान्‍ह 11:35 बजे कन्नौज पुलिस लाइन के हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा। इससे पहले नीना शर्मा सड़क मार्ग से आगरा से कन्नौज पुलिस लाइन पंहुच गयीं थीं, जहां से हेलीकॉप्टर से बनारस पहुंची।

यह भी पढ़ें- निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह ने लगाया चुनाव में भाजपा पर धांधली का आरोप, आयोग से की शिकायत