निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह ने लगाया चुनाव में भाजपा पर धांधली का आरोप, आयोग से की शिकायत

कान्ति सिंह

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह ने मंगलवार को चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। इसी सीट से 2014 से 2020 तक एमएलसी रहीं कांति सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगा हैं। उन्‍होंने कहा कि सत्ताधारी दल दबाव बना रहा है। हमारें एजेंटों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इसे लेकर उन्‍होंने चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की है। साथ ही उन्‍होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कांति सिंह ने एजेंट के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्‍त को शिकायती पत्र भेजा है। लखनऊ में आलमबाग के आरडीएसओ स्थित केंद्रीय विद्यालय में वोट डालने के बाद कांति सिंह ने प्रशासन पर एजेंटों को परेशान करने आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस पूर्ण से भारतीय जनता पार्टी के ऐजेंट के रूप में काम कर रही।

वहीं पति एसपी सिंह के साथ वोट देने गई कांति सिंह ने कहा कि हमारे प्रभारियों को पुलिस पकड़ रही है। हरदोई में निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने अभिकर्ता सुशील कुमार के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त और रिटर्निग अधिकारी लखनऊ मंडल के भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके समर्थकों को जबरन पुलिस उठा रही है। सीतापुर में संदीप वर्मा, मधुकर को स्थानीय पुलिस ने थाने में बैठा लिया। लखीमपुर में श्रीराम राठौर को उठा लिया गया। उनका आरोप है कि सत्ताधारी दल उनके कार्यकर्ताओ को धमका रहे है। स्थानीय प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रही है।