विवेक चतुर्वेदी होंगे CBIC के नए चेयरमैन, सरकार ने दी मंजूरी

विवेक चतुर्वेदी
विवेक चतुर्वेदी। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। विवेक कुमार चतुर्वेदी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुक्ल बोर्ड यानी सीबीआइसी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने जारी अपने एक आदेश में विवेक चतुर्वेदी को सीबीआइसी डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दी है। विवेक चतुर्वेदी मौजूदा सीबीआइसी डायरेक्टर संजय कुमार अग्रवाल की जगह लेंगे। उनके पास इस विभाग में काम करने का लंबा अनुभव है।

केंद्र सरकार की कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से जारी एक आदेश में विवेक कुमार चुर्वेदी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुक्ल बोर्ड का नया अध्यक्ष चुने जाने का आदेश जारी किया है। विवेक कुमार भारतीय राजस्व सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं। विवेक चतुर्वेदी एक दिसंबर से अपना कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- शिरीष चंद्र मुर्मू RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

गौरतलब है कि केंद्रीय अप्रत्‍यक्ष कर और सीमा शुल्‍क बोर्ड की जिम्‍मेदारी अहम है। अभी संजय कुमार अग्रवाल सीबीआइसी के मौजूदा अध्यक्ष हैं और इनका कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। इसके बाद विवेक चतुर्वेदी उनकी जगह लेंगे।

इससे पहले विवेक चतुर्वेदी सीबीआइसी विभाग में प्रधान महानिदेशक विजिलेंस के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआइ में कई पदों पर काम किया है और उनके पास सीबीआइसी विभाग में काम का भी लंबा अनुभव है। वो कर प्रशासन, सतर्कता एवं अनुपालन के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव के साथ इस शीर्ष पद पर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- UP में जनता की बढ़ी परेशानी, बर्थ सर्टिफिकेट के रूप में आधार कार्ड नहीं होगा मान्य, योगी सरकार ने लिया फैसला