WPL 2026 का शेड्यूल जारी, MI-RCB की टक्कर से होगी लीग की शुरुआत

महिला प्रीमियर लीग

आरयू वेब टीम। बीसीसीआइ ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। यह टूर्नामेंट नौ जनवरी से पांच फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। जिसमें पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआइ) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। इसका चौथा संस्करण नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। लीग में इस बार भी भारत और विदेशों की शीर्ष महिला क्रिकेटर हिस्सा लेंगी।

शनिवार को डब्ल्यूपीएल 2026 के शेड्यूल की जानकारी देते हुए बीसीसीआइ सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि नवी मुंबई में दो डबल-हेडर मुकाबले होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला पांच फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में आयोजित होगा। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में नौ से 17 जनवरी के बीच मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे। इस दौरान 11 मुकाबले आयोजित होंगे। इसके बाद शेष 11 मैच वडोदरा में होंगे। इनमें प्लेऑफ भी शामिल हैं। वडोदरा लीग की शुरुआत गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के साथ होगी।

यह भी पढ़ें- ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत, पहली ही बार में ट्रॉफी पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर इस सीजन में उतर रही है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस खिताब को जीतने वाली दूसरी टीम है। गुजरात जायंट्स वडोदरा लीग की शुरुआत आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से करेगी, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 2025 के फाइनल का री-मैच होगा। एक फरवरी को लीग स्टेज खत्म होने के बाद, एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें हिस्सा लेंगी। टेबल टॉपर सीधे पांच फरवरी को फाइनल में पहुंचेगी।

नवी मुंबई:

नौ जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

दस जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स

दस जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स

12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स

13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स

14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स

16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स

17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस

17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वडोदरा लीग:

19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स

24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

एक फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

तीन फरवरी: एलिमिनेटर

पांच फरवरी: फाइनल।

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर न सिराज, BCCI ने एशिया कप 2025 के लिए की टीम इंडिया की घोषणा