सीतापुर-लखीमपुर व बस्‍ती समेत यूपी में 12 जिलों के DM का हुआ तबादला

आइएएस तबादला

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद उत्‍तर प्रदेश में एक साथ 12 जिलों के डीएम का तबादला कर दिया गया है। मंगलवार को शासन की ओर से जारी लिस्‍ट के अनुसार सीतापुर, लखीमपुर, बस्‍ती व बांदा समेत 12 जनपदों के जिलाधिकारियों की कुर्सी बदल गयी है। इससे पहले आज आठ आइपीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है।

यह भी पढ़ें- फिर हुआ आठ IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सात जिलों के बदले कप्‍तान

डीएम सीतापुर अनुज सिंह को मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आंनद को सीतापुर भेजा गया है। बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया है। आयुष विभाग में विशेष सचिव नागेंद्र प्रताप को बांदा का डीएम बनाया गया है।

वहीं कानपुर के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। स्टांप विभाग के विशेष सचिव रवीश गुप्ता को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। सर्वशिक्षा अभियान के निदेशक मधुसूदन हुल्गी को कौशांबी का डीएम बनाया गया है। संभल जिले के डीएम मनीष बंसल सहारनपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

इसी क्रम में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र पेन्सिया को संभल का डीएम बनाया गया है। वहीं सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मेघा रूपम को अब डीएम कासगंज की जिम्‍मेदारी मिली है।

नीचें देखें पूरी लिस्‍ट-

12 डीएम का तबादला