आरयू ब्यूरो, लखनऊ। करीब तीन महीने से उद्घाटन कार्यक्रम में अटका ग्रीन कॉरिडोर फेज-टू 13 मार्च को शुरू किया जायेगा। आज यह बात साफ हो गयी है। इसके लिए देश के रक्षामंत्री व सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। दोनों कद्दावर नेता संयुक्त रूप से लखनऊवासियों को इसकी सौगात देने के लिए समता मूलक चौक से डालीगंज पुल तक के ग्रीन कॉरिडोर का शुक्रवार शाम उद्घाटन करेंगे। साथ ही पास में ही स्थित झूलेलाल वाटिका में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें- ग्रीन कॉरिडोर: समता मूलक-निशातगंज रूट पर फर्राटा भरने के लिये करना होगा आपको और इंतजार
वहीं उद्घाटन से पहले करीब छह हजार करोड़ की लागत वाली परियोजना ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण को लेकर भी सवाल उठें हैं। दरअसल आज निशातगंज से हनुमान सेतु की ओर ग्रीन कॉरिडोर के एक हिस्से के किनारे से बड़े पैमाने पर मिट्टी खिसकने की बात सामने आयी है। रोड की सपोर्टिंग मिट्टी खिसकने की जानकारी लगने पर योजना से जुड़े एलडीए के अभियंताओं ने वाहनों को उस ओर जाने से रोकने के लिए आनन-फानन में सड़क किनारे बालू की बोरियां रखवाने के साथ ही रिवर फ्रंट के साइड बड़े-बड़े पत्थर व मिट्टी भरी बोरियां मजदूरों व मशीनों से भरवाने का काम शुरू कर दिया था, जो देर शाम तक चलता रहा।
हवा में लटके क्रैश बैरियर पिलर
मिट्टी खिसकने की वजह से वाहन चालकों को नीचे गिरने से बचाने के लिए लगाए गए क्रैश बैरियर के कई पिलर भी हवा में लटक गए थे। क्षेत्रिय लोगों का कहना था कि उद्घाटन से पहले सड़क का ऐसा हाल है तो आगे क्या ही होगा। वहीं संबंधित इंजीनियरों का कहना था कि मिट्टी खिसकी नहीं है, रिटेनिंग वॉल बनाने के लिए एलडीए ने इसे खुद ही हटवाया है।

यह भी पढ़ें- कमिश्नर रोशन जैकब के औचक निरीक्षण में सुस्त मिला ग्रीन कॉरिडोर व PMAY का काम, दो ठेकेदारों पर लगा जुर्माना, EE की रोकी सैलरी
बारिश से पहले हो लैंड फीलिंग
वहीं आज एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने अपनी टीम के साथ पिपराघाट से शहीद पथ के बीच ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तीसरे फेज के काम का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि बंधा चौड़ीकरण व बारिश से पहले मिट्टी डालने का कार्य तत्काल प्रभाव से कराया जाये।
यह भी पढ़ें- 15 दिसंबर से पांच मिनट में तय करें समता मूलक से निशातगंज की दूरी, ग्रीन कॉरिडोर करेगा आपकी राह आसान
उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि भविष्य में ग्रीन कॉरिडोर संचालित होने पर उक्त सड़क पर भी ट्रैफिक का काफी लोड आएगा। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने सुल्तानपुर रोड (मरी माता मंदिर के बगल) से ग्रीन कॉरिडोर पर आर्मी लैंड तक रोड एवं पक्का नाला बनाने का निर्देश दिया। उपाध्यक्ष ने जल्द से जल्द ये सभी कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें- अब काटेगा नहीं, ग्रीन कॉरिडोर के दायरे में आ रहे 166 पेड़ों को एलडीए कराएगा शिफ्ट, कमिश्नर रोशन जैकब ने की शुरूआत
शहीद पथ से किसान पथ तक बनेगा फ्लाईओवर
उपाध्यक्ष ने शहीद पथ से किसान पथ तक लूप एवं फ्लाईओवर के डिमार्केशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले लैंड फिलिंग का कार्य पूरा किया जाये। साथ ही, ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के चतुर्थ चरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रभारी अधिकारी अर्जन संगीता राघव, मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता मनोज सागर व अजीत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।




















