आरयू वेब टीम। बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (एमएलसी) के पद से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में वो राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। इसके बाद संवैधानिक अनिवार्यता का पालन करते हुए सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
वहीं नीतीश कुमार के साथ नितिन नवीन ने भी विधानसभा (एमएलए) पद से इस्तीफा दे दिया दिया है। वो भी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा देने खुद नहीं आए। उनका इस्तीफा लेकर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और एमएलसी संजय गांधी खुद विधानपरिषद पहुंचे।
यह भी पढ़ें- भाजपा ने नीतीश कुमार का हाइजैक कर किया JDU खत्म करने की साजिश: तेजस्वी यादव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “मुख्यमंत्री राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री आज एमएलसी के पद का त्याग करेंगे। वही त्याग पत्र देकर उन्होंने सभापति के कार्यालय में भेजा है।




















