दिल्ली में गुरुवार रही मौसम की सबसे सर्द सुबह, 3.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

दिल्ली में शीतलहर
कोहरे से कुछ ऐसा रहा दिल्ली का नजार।

आरयू वेब टीम। गुरुवार सुबह दिल्ली में शीतलहर के चलते कंपकंपाने वाला मौसम रहा। दिल्ली में आज घने कोहरे के साथ भीषण ठंड पड़ी। शीतलहर की वजह से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही, जबकि बढ़ी ठंड ने लोगों के दैनिक दिनचर्या को काफी प्रभावित किया है।

वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते दिल्ली में चल रही शीतलहर के मद्देनजर मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही गुरुवार और शुक्रवार को शीतलहर के साथ ही दिल्ली में मध्मय से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर परिवहन व ऊर्जा क्षेत्र के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

यह भी पढ़ें- ठंड ने तोड़ा दिल्‍ली में दस साल का रिकॉर्ड, तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

आमजनों के लिए जारी एडवाइजरी में मौसम विभाग ने गुरुवार को बीमार और गर्भवती महिलाएं और बच्चों को सावधान रहने को कहा है। हालांकि ठंड सहनीय रहेगी, लेकिन कमजोर लोगों (शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, पुरानी बीमारियों वाले लोगों) के लिए ठंड चिंता का विषय है। जिसके तहत मौसम विभाग ने शरीर के सभी अंगों को ढ़कने वाले गर्म कपड़े पहने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि दिल्ली में बुधवार का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहद ठंडा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर के चलते बुधवार की सुबह दिल्ली में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से सर्द हवाएं चली हैं। इस वजह से बुधवार न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पर दर्ज किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री पर दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्‍ली की हवा, मौसाम विभाग के अनुसार शीतलहर व तेज हवा से एयर क्‍वालिटी में हो सकता है सुधार