लखनऊ में तेज हवाओं ने दिलाई गर्मी से कुछ राहत, दो दिन बाद फिर बढ़ेगा पारा

बदलेगा मौसम
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों पड़ी रही चिलचिलाती धूप, गर्मी और उमस से लोगों को कुछ राहत मिली है। अब तापमान 40 डिग्री से नीचे है। आज सुबह से 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चली, जिससे तपती गर्मी में कुछ राहत महसूस कराई। हांलाकि दो दिन बाद फिर पारा जोर पकड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि, तेज हवा से धूप की तपिश में राहत मिली है। दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद तापमान फिर से कुछ दिनों तक 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक दर्ज होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले पांच दिन बाद लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में धूल भरी आंधी से तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी जिलों में दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी तपेंगी। मौसम विभाग ने 26 और 27 मई के दौरान पश्चिमी यूपी में हीट वेव पड़ने का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों के बाद प्रदेश के विभिन्न अंचलों में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ने का अनुमान है। वहीं, 24 और 25 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी जिलों के लिए गर्मी का आरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी व हीटवेव के कारण बंद हुए स्कूल, DM ने जारी किया आदेश