अखिलेश का दावा, “बीजेपी सरकार के कुशासन, भेदभाव व नफरत की राजनीत से ऊब चुकी जनता”

अखिलेश यादव

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने रविवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के कुशासन, भेदभाव व नफरत की राजनीत से जनता ऊब चुकी है। जनता बीजेपी के झूठ और लूट को भी समझ गयी है, यही वजह है कि भाजपा अब जनता के बीच पूरी तरह बेनकाब हो गयी है।

आज अपने एक बयान में सपा सुप्रीमो ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार चरम पर हैं भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की अराजकता और गुंडई से गरीब पीड़ित है। किसान, नौजवान संकट में है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा।

विधानसभा चुनाव में हो जाएगा पूरी तरह सफाया 

अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा ने संविधान विरोधी कार्य कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती थी, पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीना, नौकरियों में घोटाला किया। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है, साल 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। जनता भाजपा के कुशासन, भेदभाव और नफरत की राजनीति से ऊब गयी है।

सहयोगी-समर्थक करने लगे बीजेपी से किनारा

हमला जारी रखते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे तक बनाया गया भ्रमजाल टूट चुका है। भाजपा की कथनी और करनी एक दूसरे से विपरीत है। लोकसभा चुनाव में पराजय से भाजपा में घबराहट है। इनके अपने सहयोगी और समर्थक किनारा करने लगे हैं। जनता में भाजपा की साख पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या के बाद बद्रीनाथ भी हारी भाजपा, कांग्रेस नेता ने लहराया परचम, राज्यों के उपचुनाव की 13 में से 10 विधानसभा सीटों पर जीता INDIA, दो पर सिमटी BJP

भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया। किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग गरीबों में निराशा है। बीजेपी ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। महंगाई बढ़ाकर सबको ठगा है। भाजपा ने किसी को नहीं छोड़ा। भाजपा ने अपनी गलत नीतियों से दलितों, पिछड़ों, नौजवानों, कर्मचारियों, व्यापारियों महिलाओं सभी को संकट में डाला। लोगों को प्रताड़ित किया।