• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home Lucknow CM योगी ने महाकुंभ के लोगो का किया अनावरण, तैयारियों का लिया...
  • Lucknow
  • Other Top News
  • RU Alert
  • State
  • Topnews

CM योगी ने महाकुंभ के लोगो का किया अनावरण, तैयारियों का लिया जायजा

By
RU
-
October 6, 2024
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
महाकुंभ लोगो
महाकुंभ लोगो जारी करते सीएम योगी साथ में अन्‍य।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ-2025 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण किया। साथ ही वेबसाइट और एप को लांच कर तैयारियों का जायजा भी लिया। जारी लोगो में कुंभ का प्रतीक कलश है जिसमें ॐ लिखा है। पीछे संगम का दृश्य है। साथ ही नगर कोतवाल बड़े हनुमान जी का चित्र और मंदिर है। वेबसाइट और एप की कई विशेषताएं हैं।

महाकुंभ 2025 के लोगो का उपयोग महाकुंभ की वेबसाइट और एप के साथ अन्य प्रचार माध्यमों में किया जाएगा। वेबसाइट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वायु, रेल एवं सड़क से महाकुंभ पहुंचने में मार्ग दर्शक का कार्य करेगा। इसके माध्यम से प्रयागराज में आवास, स्थानीय परिवहन, पार्किंग, घाटों तक पहुंचने के दिशा-निर्देश आदि की जानकारी मिल सकेगी।

वहीं इसमें स्थानीय और आस-पास के आकर्षणों और पर्यटन स्थलों का मार्ग दर्शन भी है। मेला क्षेत्र में नेविगेट करने और धार्मिक गतिविधियों में प्रतिभागिता के संदर्भ में विस्तृत जानकारी होगी। श्रद्धालुओं को यादगार बनाने के लिए स्मृति चिन्ह और धार्मिक वस्तुएं उपलब्ध कराने की सुविधा, आपातकालीन स्थितियों के लिए एसओएस सुविधा, जिससे श्रद्धालु तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें- होटल-रेस्टोरेंट पर नाम लिखवाने की योगी सरकार की कार्रवाई को मायावती ने बताया ध्यान बांटने वाली राजनीति

साथ ही श्रद्धालुओं को घाटों, आवास और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए गूगल नेविगेशन, श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्वपूर्ण अलर्ट की जानकारी की उपलब्धता, मेला के सभी कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की समय सारिणी भी इसमें होगी।

इस दौरान सीएम ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता प्रयासों को बढ़ाने के लिए 10,000 कर्मियों को तैनात किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ के दौरान गंगा और यमुना अविरल तथा स्वच्छ रहेंगी साथ ही बिजनौर से बलिया तक कोई डिस्चार्ज नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाए, ताकि कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या से प्रयागराज तक आसानी से पहुंचा जा सके। मेला क्षेत्र में तीन पुलिस लाइन, तीन महिला थाने और दस पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- CM योगी का अफसरों को निर्देश, संवेदनशीलता व शीघ्रता से करें जनता की समस्या का निस्तारण
  • TAGS
  • BJP Uttar Pradesh
  • CM Yogi Adityanath
  • Mahakumbh Logo
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsनरसिंहानंद के जहरीले बयान से फैली अशांति पर मायावती ने कहा, प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई, लेकिन असली दोषी है भयमुक्त
Next Newsलखनऊ की महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, “किसानों की फसलों को लूटा जा रहा, जमीनों पर मंडरा रहा खतरा”
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

सीएम योगी
Lucknow

CM योगी ने कहा, अयोध्या-काशी की तर्ज पर तैयार किया जाएगा ब्रज

बीजेपी
Lucknow

UP चुनाव से पहले अवध समेत भाजपा की क्षेत्रीय टीमों का ऐलान, इन नेताओं को मिली जगह

केशव मौर्या
Lucknow

महिलाओं को 40 हजार देने वाले अखिलेश के ऐलान पर बोले केशव मौर्या, ‘सुरक्षा-सम्मान की बात महज छलावा’

Other Top News

सीएम योगी

CM योगी ने कहा, अयोध्या-काशी की तर्ज पर तैयार किया जाएगा ब्रज

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या काशी के भव्य विकास के बाद अब ब्रजभूमि को भी जन-भावनाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा। डबल इंजन सरकार इसमें...
मल्लिकार्जुन खड़गे

‘इमेजिंग’ उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई

आरयू वेब टीम। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जीएसएलवी रॉकेट के सफल प्रक्षेपण पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सराहना की...
आतंकी मुठभेड़

बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किया आतंकी, हथियार बरामद

आरयू वेब टीम। कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके में सेना ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया...
इंडिगो फ्लाइट

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराई इंडिगो की फ्लाइट, यात्रियों में...

आरयू वेब टीम। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नवी मुंबई से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E-225 पार्किंग के...
सीजेपी का प्रदर्शन

हमलावर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग के लिये CJP ने किया थाने पर...

आरयू वेब टीम। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता पर जानलेवा हमला करने वाले स्‍वतंत्र भारद्वाज...
बीजेपी

UP चुनाव से पहले अवध समेत भाजपा की क्षेत्रीय टीमों का ऐलान, इन नेताओं...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी यूपी में अपनी क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। लिस्ट में...
Recent Posts
  • CM योगी ने कहा, अयोध्या-काशी की तर्ज पर तैयार किया जाएगा ब्रज September 4, 2026
  • ‘इमेजिंग’ उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई September 4, 2026
  • बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किया आतंकी, हथियार बरामद September 4, 2026
  • एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराई इंडिगो की फ्लाइट, यात्रियों में मची चीख-पुकार September 4, 2026
  • हमलावर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग के लिये CJP ने किया थाने पर प्रदर्शन, निशु आजाद संग पहुंचे सौरभ-रांका September 4, 2026
  • UP चुनाव से पहले अवध समेत भाजपा की क्षेत्रीय टीमों का ऐलान, इन नेताओं को मिली जगह September 3, 2026
Pages
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

सीएम योगी
Lucknow

CM योगी ने कहा, अयोध्या-काशी की तर्ज पर तैयार किया जाएगा ब्रज

मल्लिकार्जुन खड़गे
National

‘इमेजिंग’ उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई

आतंकी मुठभेड़
National

बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किया आतंकी, हथियार बरामद

इंडिगो फ्लाइट
National

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराई इंडिगो की फ्लाइट, यात्रियों में मची चीख-पुकार

सीजेपी का प्रदर्शन
National

हमलावर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग के लिये CJP ने किया थाने पर प्रदर्शन, निशु आजाद संग पहुंचे सौरभ-रांका

बीजेपी
Lucknow

UP चुनाव से पहले अवध समेत भाजपा की क्षेत्रीय टीमों का ऐलान, इन नेताओं को मिली जगह

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-26 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
हेल्थटेक कॉन्क्लेव

हेल्थटेक कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर सीएम योगी ने कहा, स्वास्थ्य आवश्यकताओं...

कोरोना महामारी एक्ट

CM योगी का ऐलान, UP में स्वास्थ्य विभाग के सभी फ्रंटलाइन...

पीएम मोदी

वाराणसी पहुंचे PM मोदी का विपक्ष पर हमला, ऑपरेशन सिंदूर को...

केजीएमयू का स्थापना दिवस

KGMU के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा, “पैसे की कमी...

संगठनात्मक चुनाव

पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगा भाजपा के मंडल-जिलाध्यक्षों का चुनाव