आरयू वेब टीम। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के घर एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है। कॉमेडियन जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। भारती ने अपने फैंस के साथ खुशी शेयर की। अपने मजाकिया अंदाज में भारती ने फैंस को बताया कि वो जल्द ही दोबारा मां बनने वाली है। प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सुनाते हुए कपल ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है।
कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर फैंस को यह खुशखबरी सुनाई है। इस फोटो में भारती सिंह का क्यूट बेबी बंप नजर आ रहा है और हर्ष लिंबाचिया साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। हर्ष ने काफी क्यूट तरीके से भारती के बेबी बंप को पकड़ रखा है। फोटो में दोनों एक साथ खड़े हुए काफी प्यारे लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा ‘हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं।’
यह भी पढ़ें- ड्रग्स केस में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर NCB ने की छापेमारी
भारती सिंह अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहती है और अपने डेली लाइफ व्लॉग के जरिए भारती सिंह सारी न्यूज शेयर करती रहती है। इन दिनों भारती अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में है। वहीं से कपल ने फैंस को यह गुड न्यूज सुनाई है। इस गुड न्यूज पर हर्ष और भारती ने पूरा एक व्लॉग बनाया है, जिसका नाम ‘गोला बड़ा भाई बनने वाला है’ इस अचानक मिली खबर से फैंस काफी उत्साहित हैं। भारती सिंह की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है और कपल को बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि भारती और हर्ष साल 2022 में पहली बार पेरेंट्स बने थे। बेटे लक्ष्य उर्फ गोला को जन्म देने के बाद भारती ने कई इंटरव्यूज में इस बात का खुलासा किया है कि वह बस एक बेटी चाहती है।