लखनऊ प्रीमियर लीग ऑक्शन के खिलाफ क्रिकेट प्लेयर का प्रदर्शन, लगाए मुर्दाबाद के नारे

लखनऊ प्रीमियर लीग
प्रदर्शन करते खिलाड़ी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ प्रीमियर लीग के ऑक्शन के बाद लोकल खिलाड़ी विरोध में उतर आए हैं। क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन से जुड़े प्लेयर्स ने एलपीएल और लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। जहां वे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के कार्यालय पहुंच गए। प्लेयर्स के सीएएल पहुंचने पर बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी का गेट बंद कर दिया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के हेड नवनीत सहगल और खलीक अहमद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्लेयर का कहना है कि एलपीएल में दूसरे जिलों के खिलाड़ियों को मौका दिया गया, जबकि लखनऊ के खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला जो कि योग्य और मेहनती हैं। खिलाड़ियों को मनाने के लिए लीग के कमिश्‍नर एसपी मिश्र पहुंचे। उन्होंने बात करने की कोशिश की। इसी दौरान खिलाड़ियों से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद कमिश्‍नर को वहां से जाना पड़ा। इस दौरान उनके पीछे खिलाड़ियों ने मुर्दाबाद के नारे लगाकर उन्‍हें सड़क तक भेज दिया। खिलाड़ियों के साथ उनके घरवाले भी प्रदर्शन में पहुंचे।

रखी ये मांग-

प्रदर्शन के दौरान खिलाडि़यों ने मांग उठाई की लखनऊ प्रीमियर लीग से बाहरी जनपदों के 55 खिलाड़ियों को बाहर किया जाए।

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की लीग ‘एबीसी’ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को लखनऊ प्रीमियर लीग में मौका दिया जाए।

लखनऊ प्रीमियर लीग के चयन प्रक्रिया (ऑक्शन) को दोबारा किया जाए।

हर फ्रेंचाइजी को 18 से 20 खिलाड़ियों को रखने की अनुमति मिले।

दूसरे जिलों के अधिकतम दो खिलाड़ियों को ही एक टीम में शामिल किया जाए।

पिछले तीन साल से क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की लीग में भाग ले रहे खिलाड़ियों को ही लखनऊ प्रीमियर लीग में खेलने का अधिकार मिले।

इसकू अलावा दो ग्रुप और हैं। एक टीम को स्क्वाड में 15 खिलाड़ी रखना होगा। ऑक्शन में खिलाड़ियों की न्यूनतम पांच हजार रुपए से लेकर 1.25 लाख तक की अधिकतम बोली लगेगी। बोली बराबर होने पर व्हील चलाकर टीम का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- #T20WorldCup2026: टीम इंडिया को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए हर्षित राणा

वहीं लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुजय त्रिपाठी ने मीडियो को बताया कि आइपीएल और यूपी टी-20 में यूपी से खेलने वाले छह खिलाड़ी बतौर मार्की प्लेयर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें जीशान अंसारी, नमन तिवारी, अंश यादव, विप्रज निगम, उपेंद्र यादव, कृतज्ञ कुमार सिंह शामिल हैं। इनकी कीमत डेढ़ लाख रुपए है। ये बतौर स्टार प्लेयर टीमों में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- UP T-20 लीग का शेड्यूल जारी, इकाना स्‍टेडियम में मेरठ-कानपुर की भिड़ंत से होगा आगाज