जारी हुआ JEE मेन 2026 सेशन वन का रिजल्ट, यहां क्लिक कर देखें

जेईई मेन
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। एग्जाम के बाद से जेईई मेन 2026 सेशन एक के परिणाम का इंतजार अब खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन 2026 सेशन एक का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  http://jeemain.nta.nic.in पर घोषित कर दिया है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

जेईई मेन 2026 सेशन वन का रिजल्ट और स्कोर कार्ड को चेक व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें चेक 

सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट वाले लिंक पर जाना होगा।

इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उम्मीदवारों को मांगी गई डिटेल भरनी होगी।

उम्मीदवारों के सामने अब परिणाम खुल जाएगा।

अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।

लास्ट में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।

इससे पहले इसकी फाइनल आंसर-की को सुबह आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ने बढ़ाई इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट

बता दें कि JEE Main 2026 सेशन वन परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था।  21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। वहीं, 29 जनवरी को परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया गया था।

यह भी पढ़ें- NTA ने फिर बदली JEE मेंस एग्जाम की तारीख