आरयू वेब टीम। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की डेट जारी कर दी है। ये एग्जाम 21 जून 2026 को पूरे भारत में फिर से आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद शुक्रवार को नीट-यूजी री-एग्जाम की तारीख का ऐलान किया गया है।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्टकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एग्जाम की नई तारीख की जानकारी दी। पोस्ट में एजेंसी ने कहा है कि भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, जो 21 जून को होगी। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें और वहीं से एग्जाम से जुड़े अपडेट लें।
साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट में एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है और एक विशेष अपील भी की है। एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अब एग्जाम की तैयारी को अंतिम रूप देा शुरू कर दें। वहीं सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर एग्जाम को लेकर चल रही खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट या चैनलों पर दिए जा रहे अपडेट ही सही माने जाएं।
वहीं ये भी कहा कि किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज से आई सूचना पर भरोसा न करें। इसके लिए वेबसाइट neet-ug@nta.ac.in पर जाने की सलाह दी है। साथ ही 011-40759000 और 011-69227700 फोन नंबर भी शेयर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- पेपर लीक के बाद NTA ने NEET UG एग्जाम किया रद्द, CBI करेगी जांच
बता दें कि नीट यूजी 2026 परीक्षा देशभर में तक मई को आयोजित की गई थी, जिसमें 22 लाख से अधिक मेडिकल स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, हालांकि बाद में पेपर लीक की जानकारी सामने आने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके पीछे मुख्य वजह यह थी कि तीन मई को हुई परीक्षा में जो पेपर आया था उसके सवाल एक मई से ही वायरल हो रहे थे। एक गेस पेपर एक मई को वायरल हुआ था और तीश मई को फाइनल परीक्षा में 140 प्रश्न उसी गेस पेपर में से ही थे।




















