एनटीए ने जारी किया UGC NET एग्जाम के लिए सिटी स्लिप

सिटी स्लिप
प्रतीकात्मक फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  http://ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

सिक्योरिटी पिन भरकर लॉगिन करें।
स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग दिनों में विभिन्न विषयों के लिए होगी। इस बार आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई 2026 तक बढ़ाई गई थी।

यह भी पढ़ें- UGC NET 2026 का एग्जाम शेड्यूल जारी

एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 जून 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से न चूकें।

यह भी पढ़ें- नीट एग्जाम पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI, NTA व केंद्र सरकार से मांगा जवाब