आरयू इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच शनिवार को ईरान में आए भूकंप के जोरदार झटके ने लोगों की दहशत और बढ़ा दिया है। धमाकों से मची तबाही के माहौल में लोग भूकंप के कारण बाहर निकलने को मजबूर हुए। भूकंप विशेषज्ञों के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीसी) के अनुसार ईरान के बंदर अब्बास के पास सुबह लगभग 8:48 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए है। भूकंप बंदर अब्बास से 74 किलोमीटर पश्चिम में और दस किलोमीटर की गहराई पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। झटके काफी तेज थे, जिसने लोगों को डरा दिया। दहशत में लोग अपने घरों से बाहर भाग आए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले मंगलवार (तीन मार्च) को भी ईरान के दक्षिणी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। साउथ ईरान के गेराश शहर में 4.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। यूएसजीएस के मुताबिक, ये भूकंप जमीन से दस किलोमीटर नीचे आया।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी मिसाइल हमलों के बीच ईरान में आया भूकंप, लोगों में बढ़ी दहशत
वहीं दूसरी ओर जंग के बीच ईरान में बार-बार आ रहे भूकंप का कनेक्शन परमाणु टेस्ट से भी जोड़ा जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह प्राकृतिक भूकंप हो सकता है, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये परमाणु परीक्षण की वजह से हो सकते हैं।




















