अहमदाबाद में खेला जाएगा आइपीएल 2026 का फाइनल मैच, BCCI का ऐलान

BCCI

आरयू वेब टीम। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का आधिकारिक ऐलान बीसीआइ ने कर दिया है। बीसीसीआइ ने कहा आइपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआइ ने बताया क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में होंगे।

हालांकि बीसीसीआइ ने अपने बयान में यह भी बताया कि फाइनल के लिए आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी को चुना गया था, लेकिन अधिकारियों की कुछ ऐसी आवश्यकताओं के कारण जो बीसीसीआइ के स्थापित दिशा निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थी, इसलिए आयोजन स्थल को बदलना।

आइपीएल ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा ‘शानदार प्रदर्शन और रोमांच से भरपूर टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है। तालिका में शीर्ष दो टीमों के बीच पहला क्वालीफायर मैच 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए मुकाबला होगा। साथ ही कहा ‘इसके बाद मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे, जहां 27 मई को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत संभालेंगी कप्‍तानी की कमान, BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान

इसी स्टेडियम में 29 मई को क्वालीफायर दो भी खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफायर एक में हारने वाली टीम एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी और दूसरे फाइनल में जगह बनाएगी। आइपीएल 2026 सीजन का समापन 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भव्य फाइनल के साथ होगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, और यह एक शानदार फाइनल के लिए मंच तैयार होगा।

प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

क्वालीफायर 1 – 26 मई – एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
एलिमिनेटर – 27 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
क्वालीफायर 2 – 29 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
फाइनल – 31 मई – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोला खजाना, की 131 करोड़ के इनाम की घोषणा