आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर 35 आइपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सेनानायक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादला लिस्ट के मुताबिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ और कपिल देव सिंह को एसपी यातायात मुख्यालय बनाया गया है, जबकि चारु निगम को पुलिस अधीक्षक यूपी-112 लखनऊ से भी साइडलाइन करते हुए सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के पद पर भेजा गया है।
वहीं श्रवण कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्ध नगर के पद पर भेजे गए। प्रमोद कुमार को एसपी साइबर मुख्यालय में तैनाती दी गई। रवि शंकर निम सेनानायक 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर बनाए गए हैं। अतुल शर्मा-II एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ और सोनम कुमार को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया। डीसीपी रविंद्र कुमार आगरा पुलिस कमिश्नरेट भेजे गए हैं। नीरज कुमार पांडेय को एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज बनाया गया है।
इसके अलावा ममता रानी चौधरी और मो. इरफान अंसारी को एसपी सीआइडी बनाया गया। डीसीपी साद मियां खां को आगरा कमिश्नरेट और डीसीपी सैयद अली अब्बास को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज कमिश्नरेट, एडीसीपी विक्रम दहिया को एएसपी चंदौली बनाया गया। साथ ही आयुष श्रीवास्तव को एसपी सिटी उन्नाव और राजेश गुनावत को एडीसीपी वाराणसी के पद पर तैनाती दी गई।
साथ ही अनंत चंद्रशेखर को एसपी सिटी जौनपुर होंगे। देवेश चतुर्वेदी को एएसपी पश्चिमी अयोध्या, विवेक तिवारी को एएसपी उत्तरी बाराबंकी और सुमित सुधाकर रामटेके को एएसपी उत्तरी संभल बनाया गया। अरीबा नोमान को एडीसीपी कानपुर, मनोज कुमार यादव को एडीसीपी आगरा और रिजुल को एडीसीपी गाजियाबाद के पद पर तैनाती मिली है। जबकि गौतम राय को एएसपी ग्रामीण बिजनौर और मेविस टॉक को एएसपी सोनभद्र बनाया गया।
यह भी पढ़ें- यूपी में चार PCS अफसर इधर से उधर, अभय पांडेय का तबादला रद्द, अरविंद द्विवेदी बनें JS LDA
इसी क्रम में जोगेंद्र नाथ प्रसाद को कमिश्नरेट आगरा में डीसीपी के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह बलवंत कुमार चौधरी को बतौर डीसीपी गाजियाबाद भेजा गया। अभय नाथ त्रिपाठी को डीसीपी कानपुर नगर, हरेंद्र कुमार को डीसीपी आगरा और राजेश कुमार पांडेय को डीसीपी वाराणसी बनाया गया। हरेंद्र प्रताप यादव को एसपी यूपी- 112, कुलदीप सिंह को सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा और विनीत भटनागर को डीसीपी वाराणसी के पद पर नियुक्त किया गया है।















