ICC ने किया 2027 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान

टी20

आरयू वेब टीम। आइसीसी ने बुधवार को 2027 अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप का तीसरा संस्करण अगले साल 21 जनवरी से छह फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। बांग्लादेश और नेपाल संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। आज आइसीसी ने इसका फुल शेड्यूल जारी कर दिया है। टीम इंडिया और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में है।

भारतीय अंडर-19 महिला टीम अपने खिताब को बचाने उतरेगी, जिनका पहला मैच 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के साथ है। टीम इंडिया ग्रुप ‘ए’ में शामिल है, जिसमें अन्य तीन टीम आयरलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल है। पाकिस्तान ग्रुप बी में है, जिसमें साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और सामोआ है। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और यूएई है। ग्रुप डी में इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड है। 21 जनवरी को पहले दिन आठ टीमें (चार मैच) खेलेंगी।

यह भी पढ़ें- इंडिया की T20 टीम का ऐलान, सूयकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव की हुई टीम में एंट्री

इस संबंध में आइसीसी द्वारा जारी स्टेटमेंट में सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, “आइसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप महिला क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाता है। ये युवा खिलाड़ियों को अपने आयु वर्ग में सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने और वैश्विक मंच पर अनुभव हासिल करने का अवसर देता है। बांग्लादेश और नेपाल में 16 टीमों को एक साथ लाकर, यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट में प्रतिभा की बढ़ती गहराई को प्रदर्शित करेगा।

यहां देखें कब कौन सी टीम खेलेगी –

21 जनवरी

बांग्लादेश बनाम यूएई, ऑस्ट्रेलिया बनाम नाइजीरिया,
श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, इंग्लैंड बनाम अमेरिका।

22 जनवरी

न्यूजीलैंड बनाम सामोआ, नेपाल बनाम आयरलैंड, साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, भारत बनाम वेस्टइंडीज

23 जनवरी

यूएई बनाम नाइजीरिया, अमेरिका बनाम स्कॉटलैंड,
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

24 जनवरी

नेपल बनाम भारत, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड,
आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज

25 जनवरी

ऑस्ट्रेलिया बनाम यूएई, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड,
बांग्लादेश बनाम नाइजीरिया, अमेरिका बनाम श्रीलंका

26 जनवरी

पाकिस्तान बनाम सामोआ, वेस्टइंडीज बनाम नेपाल,
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका।

यह भी पढ़ें- शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, आपा खोने पर मिला डिमेरिट पॉइंट