NSUI ने दशहरे पर जलाया ज्ञानेश कुमार का ‘रावण’ वाला पुतला

एनएसयूआइ
पुतले को जलाते एनएसयूआइ के नेता।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। विजयादशमी के अवसर पर लखनऊ में मंगलवार को एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस कार्यालय पर रावण के पुतले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर लगाकर दहन किया। एनएसयूआइ ने पोस्टर लगाकर कहा कि ‘आज का रावण ज्ञानेश कुमार’। भाजपा और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज के दिन को अहंकार पर सत्य के विजय के रूप में मनाते हैं, ज्ञानेश कुमार का भी अहंकार बढ़ गया है, जिसे आज हम सभी कार्यकर्ताओं ने जलाया है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार लोगों के मतों को छीनने का काम कर रहे हैं। म

इस दौरान एनएसयूआइ सचिव आशुतोष मिश्रा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला हम लोगों ने जलाया है। उनका अभिमान बहुत बड़ा हो गया है। साथ ही कहा कि देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी उनसे इस संबंध में जब पूछते हैं तो कोई जवाब नहीं देते हैं। आज के दिन को अहंकार पर सत्य के विजय के रूप में मनाते हैं। आज ज्ञानेश कुमार में विपक्ष की नजर अंदाज करने और दबाने का काम कर रहे हैं। इनके अंदर प्रतीकात्मक रूप से रावण कि छवि दिखती है। उसी रावण की छवि को दहन करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लखनऊ में किया सपाइयों ने प्रदर्शन, पाप का घड़ा लिखी मटकी फोड़ी

वहीं कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या किया है। जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाएगा हम लोग रोड पर रहेंगे। 35 करोड़ से ज्यादा वोट चोरी करके अलग-अलग राज्यों में और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

यह भी पढ़ें- मतों की हेराफेरी में फंसे ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफे की मांग के लिये छात्र-युवाओं ने किया जबरदस्‍त प्रदर्शन, सरकार ने भी रोकने के लिए झोंकी ताकत