प्रियंका का बीजेपी सरकार पर निशाना 22 करोड़ बेरोजगारों ने भरा फॉर्म सात लाख को मिली नौकरी, “भटकाओ जनता पार्टी” चाहती है इस पर न हो बात

सांठगांठ
प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। देश में विकराल हो चुके बेरोजागारी की मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही प्रियंका ने भाजपा का मतलब “भटकाओ जनता पार्टी” बताते हुए कहा है कि यह नहीं चाहते हैं कि देश में नौकरी, रोजगार व बेरोजगारी के मुद्दे पर बात हो।

शनिवार को प्रियंका ने इस बारे में ट्विट करते हुए केंद्र की मोदी सरकार का रिकॉर्ड पेश करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पिछले आठ सालों में 22 करोड़ लोगों ने सरकारी नौकरी का फॉर्म भरा, लेकिन मात्र सात लाख लोगों को नौकरी मिली।

यह भी पढ़ें- 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा का आगाज कर बोले राहुल गांधी, भाजपा सरकार में खतरे में है हर संस्था

वहीं प्रियंका भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि “भटकाओ जनता पार्टी” (BJP) चाहती है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात भी न हो।

साथ ही प्रियंका ने आज सोशल मीडिया पर कांग्रेस के अभियान भारत जोड़ों यात्रा की एक फोटो भी शेयर की है। फोटो में राहुल गांधी के साथ कई युवा चल रहें हैं, जिनकी टी-शर्ट आई एम वॉकिंग फॉर जॉब लिखा है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा है कि #BharatJodaYatra रोजगार के मुद्दे पर युवाओं की एकजुट आवाज बुलंद करने के लिए उठा कदम है।

यह भी पढ़ें- ‘नव संकल्प कार्यशाला’ में प्रियंका ने कहा, यूपी में करूंगी दोगुनी मेहनत, जब तक जीतेंगे नहीं, लड़ते रहेंगे