विपक्ष व छात्र संगठनों का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर मंतर पर प्रदर्शन
प्रदर्शन करती नेहा बोरा को घसीटता पुलिस।

आरयू वेब टीम। गांधी जयंती के दिन दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध की आवाज सड़कों पर सुनाई दी। यूथ कांग्रेस और कई छात्र यूनियनों ने समेत शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के नेता-कार्यकर्ता भी पहुंचे और जमकर नारेबाजी कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। जबकि प्रदर्शन कर रही नेता नेहा बोरा समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के हिरासत में लेने के दौरान की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनमें नेहा कहती नजर आती हैं कि बर्बरता से ले जाना है तो ले चलिए, मैं खुद की मर्जी से आपके साथ नहीं चलूंगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों द्वारा नेहा को जबरन उठाकर डिटेन कर लिया गया।

भूत का रूप धारण कर कांग्रेस ने जताया विरोध

साथ ही भारतीय युवा कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘भूत का रूप धारण कर’ निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में संगठन कार्यकर्ताओं ने ‘सीईसी इस्तीफा दो’, ‘निर्वाचन आयोग जवाब दो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाए।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा, भाजपा-RSS व चुनाव आयोग कर रहे देशद्रोह, किया जाएगा न्याय

प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। चिब ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं का भूत का रूप धारण करना एक ‘प्रतीकात्मक संदेश’ है और इसका उद्देश्य ये सवाल उठाना है कि लोकतंत्र के महत्वपूर्ण संस्थानों को लेकर जनता के मन में सवाल क्यों पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर निर्वाचन आयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो सीईसी को सामने आकर इस्तीफा देना चाहिए।’’

आप नेता भी हिरासत में

वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा समेत कई नेता विरोध में उतरे। पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। वहीं भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, अनुराग ढांडा, आतिशी और संजीव झा भी पुलिस कार्रवाई की जद में आए।

इंटरनेट सेवाएं रही निलंबित

इस दौरान प्रदर्शनस्थल और आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गईं। पुलिस ने जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और प्रदर्शनकारियों को स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर बैरिकेड लगा रखे थे।

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन

वहीं मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) की अगुवाई में जुटे हजारों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद नारे लिखी तख्तियां और तिरंगा लिए बड़ी संख्या में युवा राजनीतिक रैलियों के लिए प्रसिद्ध इस मैदान में पहुंचे। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग गांधी जी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। सीजेपी के इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में युवाओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्र की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। प्रदर्शन में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, विशाल भारद्वाज, विशाल डडलानी समेत कई चर्चित हस्तियां भी शामिल हुईं। गायक विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दौरान गाना भी गाया। शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने सीजेपी के आंदोलन को समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें- सीजेपी का CEC ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम, 48 घंटे में इस्तीफा दें वरना करेंगे आंदोलन