कर्नाटक चुनाव: घोषणापत्र जारी कर राहुल ने कहा यह है आम लोगों के मन की बात

कर्नाटक चुनाव
घोषणापत्र जारी करते राहुल गांधी।

आरयू वेब टीम। 

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया है। मैंगलोर में पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल ने कहा कि यह आम लोगों के मन की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा किया वो पूरा करके दिखाया।

भापजा पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि हम कर्नाटक की विचारधार में विश्‍वास रखते हैं। आप देखेंगे कि बीजेपी का घोषणापत्र तीन-चार लोग तय करते हैं। उसमें बहुत कुछ छिपा रहता है। रेड्डी बंधु का आइडिया है उसमें। यह कर्नाटक के लोगों का नहीं आरएसएस का घोषणापत्र है।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग से पहले BJP IT सेल के हेड ने बतायी कर्नाटक के मतदान की तारीख, उठें सवाल

उन्होंने हमला जारी रखते हुए कहा कि वे जो कहते हैं उसमें पूरा करने में विश्‍वास नहीं रखते हैं। मोदी को घोषणाओं का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि 15 लाख रुपये देने को कहा था, एक रुपये नहीं दिया। राफेल समेत एक के बाद एक स्कैम सामने आ रहे हैं। अमित शाह के बेटे, नीरव मोदी जैसे स्कैम आ रहे हैं। किसानों के साथ भी छलावा हुआ है। यही फर्क है कांग्रेस और विपक्षी में, जिससे अब जनता भी समझ गई है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में बोले राहुल, कर्ज तो सिर्फ अमीरों के होते हैं माफ, किसान मोदी सरकार की नीतियों में नहीं हैं शामिल

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे इस राज्य पर गर्व है। इस राज्य ने देश को दिशा दी है। कर्नाटक के सिलिकन वैली ने सोचने पर मजबूर किया। इस कठिन समय में आप दिशा दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक पहुंचे राहुल का मोदी पर पलटवार, जनता ने आपको देश का अतीत जानने के लिए नहीं बनाया प्रधानमंत्री