अब आर्मी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप 

बम ब्लास्ट की धमकी
जांच में जुटी सुरक्षा ऐजेंसी।

आरयू वेब टीम। दिल्‍ली के स्‍कूलों को मिल रही बम की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर दो स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिससे स्‍कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक टीम ने जांच शुरू की।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली छावनी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को सोमवार को ईमेल करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेल में चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं। जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- CRPF व नेवी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराने के बाद वहां गहन तलाशी अभियान चल रहा है।’’ उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- CBSE एग्जाम के बीच कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप