अखिलेश का भूपेंद्र चौधरी पर पलटवार, जब भाजपाई भ्रष्टाचार व आपसी कलह से फुर्सत पा लेंगे, तभी संगठन की लेंगे सुध

अखिलेश यादव

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा। सपा सुप्रीमो ने कहा कि जब भाजपाई जमीन-कब्जा, भ्रष्टाचार और आपसी कलह से फुर्सत पा लेंगे, तभी संगठन की सुध ले सकेंगे। अखिलेश का ये बयान एक दिन पूर्व मेरठ में भूपेंद्र चौधरी द्वारा दिये गए बयान के परिपेक्ष्य में आया है, जिसमे उन्होंने कहा था “थाना चौकी छोड़कर संगठन को संभाले जिला अध्यक्ष।”

अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा के खात्मे के मूल कारण बताए। सपा मुखिया ने कहा भाजपा की सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नकारात्मक राजनीति। अकूत पैसे कमाने की महाभ्रष्ट सोच। किसान, मजदूर, युवा, महिला, नौकरी-कारोबार विरोधी नीतियां। भाजपाइयों के किसी के सगे नहीं होने के हर दिन बढ़ते उदाहरण हैं।

आगे कहा कि भाजपाइयों के हर स्तर व हर तरफ से भ्रष्ट-चारित्रिक पतन के आते समाचार व वीडियो।भाजपा व उनके संगी-साथियों द्वारा संविधान व आरक्षण को पिछले दरवाजे से खत्म करने की साजिश। भाजपा द्वारा अपने सहयोगी दलों का घोर अपमान, उपेक्षा व तिरस्कार। पीडीए के लिए भाजपाइयों के मन में कूट-कूटकर भरी दुर्भावना पीडीए समाज के उत्पीड़न-शोषण को बढ़ावा देने की वर्चस्ववादी सोच। सच तो ये है कि समाज में दरार डालते-डालते भाजपा खुद ही दरारों से भर गयी है। भाजपा गई।”

यह भी पढ़ें- अखिलेश का आरोप, सरकार कर रही वसूली नहीं दे रही सुविधा, मेरी गाड़ी का काटा आठ लाख का चालान

गौरतलब है कि कि भाजपा इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर लगातार सक्रिय है। जगह-जगह जाकर वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बूस्ट कर रहे हैं। इसी क्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्षों को संगठन पर ध्यान देने और सरकारी काम विधायकों के लिए छोड़ने का निर्देश दिया। उनका यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का EC से सवाल, AI से करोड़ का अपना घपला पकड़ने वाला जुगाड़ आयोग’, क्यों नहीं दे रहा शपथ पत्रों का जवाब