• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home International आखिरकार एलन मस्‍क ने उड़ा दी ट्विटर की लोकप्रिय चिड़िया, X को...
  • International
  • National
  • Other Top News
  • RU Alert
  • Topnews

आखिरकार एलन मस्‍क ने उड़ा दी ट्विटर की लोकप्रिय चिड़िया, X को बनाया लोगो, नाम भी बदला

By
RU
-
July 24, 2023
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
उड़ा दी ट्विटर की चिड़िया
ट्विटर का नया लोगो एक्‍स।

आरयू वेब टीम। एलन मस्क ने पिछले साल करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद से ही वे ट्विटर पर लगातार बदलाव कर रहे हैं। इसी क्रम में मस्‍क ने माइक्रो ब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म की काफी लोकप्रिय नीली चिड़िया को भी आखिरकार उड़ा दिया है। साथ ही Twitter की पहचान अब बदल दी है। ट्विटर की पहचान अब चिड़िया की जगह X ने ले ली है।

वहीं अपने मोबाइल, पीसी या लैपटॉप के ब्राउजर में ट्विटर की जगह x.com ओपन करने पर आप Twitter पर पहुंच जाएंगे। जिसके बाद आप Tweet नहीं शायद Xweet करेंगे? Twitter के मालिक एलन मस्‍क ने रविवार को ‘धमाका’ करते हुए कहा था कि वो इस प्‍लेटफॉर्म का नाम बदलने जा रहे हैं। उन्‍होंने इसे फिर से ब्रांड करने और इसके लोगो को बदलने का प्‍लान बनाया है। मस्‍क ने ऐसे समय में ये घोषणा की, जब ट्विटर को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए मेटा के ऐप, Threads से नई प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

मस्क ने संकेत दिया था कि ट्विटर को जल्द ही पूरी तरह से नया स्वरूप और एक नया नाम, ‘X’ दिया जा सकता है और हुआ भी ऐसा ही। Twitter खरीदने के समय ही मस्क ने अपना प्लान क्लियर कर दिया था। तब उन्होंने कहा था कि Twitter को खरीदना X की शुरुआत के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें- ट्विटर से नीली चिड़िया गायब, Elon Musk ने डॉगी को बनाया Logo

एलन मस्क को एक्‍स वर्ड काफी पसंद है और उन्होंने अपनी सभी कंपनियों के नाम में एक्‍स शब्द का इस्तेमाल किया है फिर चाहें SpaceX हो या Xai। अब ट्विटर को भी एक्‍स के नाम से जाना जाएगा और ट्विटर का नया लोगो भी एक्‍स जैसा दिख रहा है। मस्‍क ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया।

बता दें कि पिछले साल टेस्ला टाइकून मस्क द्वारा प्लेटफॉर्म खरीदने और अपने अधिकांश कर्मचारियों को बर्खास्त करने के बाद से ट्विटर को बार-बार तकनीकी विफलताओं का सामना करना पड़ा है। विज्ञापन राजस्व में लगातार गिरावट के साथ, सोशल मीडिया कंपनी प्लेटफॉर्म के रिफॉर्म के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। कंपनी, जो अभी भी घाटे में है, ऐसे व्यवसाय मॉडल के साथ आने की कोशिश कर रही है जो विज्ञापन के विकल्प हों। कंपनी की ट्विटर ब्लू प्रीमियम मेंबरशिप (जिसकी लागत आठ डॉलर प्रति माह है) में बहुत कम वृद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़ें- ट्विटर ब्रांड लोगो पर एलन मस्क का धमाका, जल्द ही हम कहेंगे अलविदा
  • TAGS
  • #TwitterLogo
  • Elon Musk
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsमणिपुर में युवतियों से हैवानियत के विरोध में AAP ने किया भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, उठाई राष्‍ट्रपति शासन की मांग
Next Newsसादा सा ब्रेक फास्ट बनेगा टेस्टी, बिना केमिकल घर पर बनाए मैंगो ब्रेड
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

एलन मस्क
International

Grok का गलत इस्तेमाल व अश्लील कंटेंट पोस्ट करना पड़ेगा भारी, बैन हो जाएगा X अकाउंट

एक्स अकाउंट
International

अचानक ठप पड़ा एलन मस्क का ‘X’, भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में आयी दिक्कत

एक्स अकाउंट
National

हाईकोर्ट से लगा X को झटका, केंद्र सरकार द्वारा रोक के खिलाफ याचिका की खारिज

Other Top News

गर्मी में बारिश

अयोध्‍या, वाराणसी व बांदा समेत यूपी के 38 जिलों में होगी बिजली के साथ...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। तेज धूप और गर्मी के बीच यूपीवालों को राहत मिलने वाली है। प्रदेश में नए विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार...
पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप पर उमड़ती भीड़ के बीच बोले सीएम योगी, ‘आवश्‍यकता होने पर ही...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है, निर्धारित समय पर बुकिंग कराएं, सिलेंडर...
इकाना स्टेडियम में मुकाबला

IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, इकाना में होगा सात मुकाबला, वेस्‍टइंडीज...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) ने गुरुवार को आइपीएल 2026 के लीग चरण का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि टूर्नामेंट का...
बस में लगी आग

दर्दनाक: ट्रक से टक्कर के बाद प्राइवेट बस में लगी आग, 14 यात्रियों की...

आरयू वेब टीम। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रायवरम के पास एक प्राइवेट बस और...
तेज भूकंप

नेपाल में भूकंप से कांपी धरती, दहशत में घरों से निकले लोग

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। नेपाल में गुरुवार को भूकंप से धरती कांपी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी है। अचानक आए भूकंप से...
हाईकोर्ट जज

बरेली नमाज केस में DM-SP को नसीहत करने वाले जज की बदली जिम्मेदारी, अब...

आरयू ब्यूरो, प्रयागराज। बरेली में घर में नमाज और मस्जिद में नमाजियों की सीमित संख्या का आदेश पर डीएम और एसएसपी को नसीहत देना...
Recent Posts
  • अयोध्‍या, वाराणसी व बांदा समेत यूपी के 38 जिलों में होगी बिजली के साथ बारिश March 26, 2026
  • पेट्रोल पंप पर उमड़ती भीड़ के बीच बोले सीएम योगी, ‘आवश्‍यकता होने पर ही जाएं पेट्रोल-डीजल लेने, गैस सिलेंडर भी पहुंचेगा घर March 26, 2026
  • IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, इकाना में होगा सात मुकाबला, वेस्‍टइंडीज से मैच की भी लखनऊ करेगा मेजबानी March 26, 2026
  • दर्दनाक: ट्रक से टक्कर के बाद प्राइवेट बस में लगी आग, 14 यात्रियों की जलकर मौत, कई की हालत गंभीर March 26, 2026
  • नेपाल में भूकंप से कांपी धरती, दहशत में घरों से निकले लोग March 26, 2026
  • बरेली नमाज केस में DM-SP को नसीहत करने वाले जज की बदली जिम्मेदारी, अब हाईकोर्ट में नहीं देखेंगे क्राइम मामले March 25, 2026
Pages
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

गर्मी में बारिश
Lucknow

अयोध्‍या, वाराणसी व बांदा समेत यूपी के 38 जिलों में होगी बिजली के साथ बारिश

पेट्रोल पंप
Lucknow

पेट्रोल पंप पर उमड़ती भीड़ के बीच बोले सीएम योगी, ‘आवश्‍यकता होने पर ही जाएं पेट्रोल-डीजल लेने, गैस सिलेंडर भी पहुंचेगा घर

इकाना स्टेडियम में मुकाबला
Lucknow

IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, इकाना में होगा सात मुकाबला, वेस्‍टइंडीज से मैच की भी लखनऊ करेगा मेजबानी

बस में लगी आग
Crime

दर्दनाक: ट्रक से टक्कर के बाद प्राइवेट बस में लगी आग, 14 यात्रियों की जलकर मौत, कई की हालत गंभीर

तेज भूकंप
International

नेपाल में भूकंप से कांपी धरती, दहशत में घरों से निकले लोग

हाईकोर्ट जज
Lucknow

बरेली नमाज केस में DM-SP को नसीहत करने वाले जज की बदली जिम्मेदारी, अब हाईकोर्ट में नहीं देखेंगे क्राइम मामले

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-25 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट

जानें एलन मस्क के Twitter पर ब्लू टिक के लिए हर...

एक्स अकाउंट

अचानक ठप पड़ा एलन मस्क का ‘X’, भारत समेत दुनिया के...

ट्विटर ब्रांड लोगो

ट्विटर ब्रांड लोगो पर एलन मस्क का धमाका, “जल्द ही हम...

एलन मस्क

एलन मस्क का ऐलान, अब एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं...

ट्विटर का लोगो

ट्विटर से नीली चिड़िया गायब, Elon Musk ने डॉगी को बनाया...