• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home International आखिरकार एलन मस्‍क ने उड़ा दी ट्विटर की लोकप्रिय चिड़िया, X को...
  • International
  • National
  • Other Top News
  • RU Alert
  • Topnews

आखिरकार एलन मस्‍क ने उड़ा दी ट्विटर की लोकप्रिय चिड़िया, X को बनाया लोगो, नाम भी बदला

By
RU
-
July 24, 2023
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
उड़ा दी ट्विटर की चिड़िया
ट्विटर का नया लोगो एक्‍स।

आरयू वेब टीम। एलन मस्क ने पिछले साल करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद से ही वे ट्विटर पर लगातार बदलाव कर रहे हैं। इसी क्रम में मस्‍क ने माइक्रो ब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म की काफी लोकप्रिय नीली चिड़िया को भी आखिरकार उड़ा दिया है। साथ ही Twitter की पहचान अब बदल दी है। ट्विटर की पहचान अब चिड़िया की जगह X ने ले ली है।

वहीं अपने मोबाइल, पीसी या लैपटॉप के ब्राउजर में ट्विटर की जगह x.com ओपन करने पर आप Twitter पर पहुंच जाएंगे। जिसके बाद आप Tweet नहीं शायद Xweet करेंगे? Twitter के मालिक एलन मस्‍क ने रविवार को ‘धमाका’ करते हुए कहा था कि वो इस प्‍लेटफॉर्म का नाम बदलने जा रहे हैं। उन्‍होंने इसे फिर से ब्रांड करने और इसके लोगो को बदलने का प्‍लान बनाया है। मस्‍क ने ऐसे समय में ये घोषणा की, जब ट्विटर को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए मेटा के ऐप, Threads से नई प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

मस्क ने संकेत दिया था कि ट्विटर को जल्द ही पूरी तरह से नया स्वरूप और एक नया नाम, ‘X’ दिया जा सकता है और हुआ भी ऐसा ही। Twitter खरीदने के समय ही मस्क ने अपना प्लान क्लियर कर दिया था। तब उन्होंने कहा था कि Twitter को खरीदना X की शुरुआत के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें- ट्विटर से नीली चिड़िया गायब, Elon Musk ने डॉगी को बनाया Logo

एलन मस्क को एक्‍स वर्ड काफी पसंद है और उन्होंने अपनी सभी कंपनियों के नाम में एक्‍स शब्द का इस्तेमाल किया है फिर चाहें SpaceX हो या Xai। अब ट्विटर को भी एक्‍स के नाम से जाना जाएगा और ट्विटर का नया लोगो भी एक्‍स जैसा दिख रहा है। मस्‍क ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया।

बता दें कि पिछले साल टेस्ला टाइकून मस्क द्वारा प्लेटफॉर्म खरीदने और अपने अधिकांश कर्मचारियों को बर्खास्त करने के बाद से ट्विटर को बार-बार तकनीकी विफलताओं का सामना करना पड़ा है। विज्ञापन राजस्व में लगातार गिरावट के साथ, सोशल मीडिया कंपनी प्लेटफॉर्म के रिफॉर्म के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। कंपनी, जो अभी भी घाटे में है, ऐसे व्यवसाय मॉडल के साथ आने की कोशिश कर रही है जो विज्ञापन के विकल्प हों। कंपनी की ट्विटर ब्लू प्रीमियम मेंबरशिप (जिसकी लागत आठ डॉलर प्रति माह है) में बहुत कम वृद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़ें- ट्विटर ब्रांड लोगो पर एलन मस्क का धमाका, जल्द ही हम कहेंगे अलविदा
  • TAGS
  • #TwitterLogo
  • Elon Musk
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsमणिपुर में युवतियों से हैवानियत के विरोध में AAP ने किया भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, उठाई राष्‍ट्रपति शासन की मांग
Next Newsसादा सा ब्रेक फास्ट बनेगा टेस्टी, बिना केमिकल घर पर बनाए मैंगो ब्रेड
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

एलन मस्क
International

Grok का गलत इस्तेमाल व अश्लील कंटेंट पोस्ट करना पड़ेगा भारी, बैन हो जाएगा X अकाउंट

एक्स अकाउंट
International

अचानक ठप पड़ा एलन मस्क का ‘X’, भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में आयी दिक्कत

एक्स अकाउंट
National

हाईकोर्ट से लगा X को झटका, केंद्र सरकार द्वारा रोक के खिलाफ याचिका की खारिज

Other Top News

कांग्रेस

यूपी के सीट बंटवारे पर कोई भी नेता न करें टिप्पणी, कांग्रेस हाईकमान ने...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर अपने नेताओं की बयानबाजी को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने...
ब्रजेश पाठक

सामाजिक संपर्क बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा, कानून -व्यवस्था बेहतर बनाने में सरकार...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में...
लखनऊ में कोहरा

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई लखनऊ में ठंड, दो-तीन दिन में और गिरेगा तापमान

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा। सुबह के समय धुंध और हल्के...
माॅक ड्रिल

लखनऊ एयरपोर्ट पर माॅक ड्रिल में ‘विमान ब्लास्ट’ आग बुझाने से यात्रियों को बचाने...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फुल स्केल एयरोड्रोम इमरजेंसी एक्सरसाइज (मॉक ड्रिल) आयोजित की गई। करीब दो घंटे...
सुप्रीम कोर्ट

उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम जमानत

आरयू वेब टीम। दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और...

यूपी में दस IPS अफसरों का तबादला, 18 PPS अधिकारियों की भी बदली जिम्‍मेदारी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली। बुधवार को जारी सूची के अनुसार दस आइपीएस व...
Recent Posts
  • यूपी के सीट बंटवारे पर कोई भी नेता न करें टिप्पणी, कांग्रेस हाईकमान ने कसी लगाम November 25, 2026
  • सामाजिक संपर्क बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा, कानून -व्यवस्था बेहतर बनाने में सरकार ने हासिल की सफलता November 25, 2026
  • पछुआ हवाओं ने बढ़ाई लखनऊ में ठंड, दो-तीन दिन में और गिरेगा तापमान November 25, 2026
  • लखनऊ एयरपोर्ट पर माॅक ड्रिल में ‘विमान ब्लास्ट’ आग बुझाने से यात्रियों को बचाने तक चला ऑपरेशन November 25, 2026
  • उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम जमानत November 25, 2026
  • यूपी में दस IPS अफसरों का तबादला, 18 PPS अधिकारियों की भी बदली जिम्‍मेदारी November 25, 2026
Pages
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

कांग्रेस
Lucknow

यूपी के सीट बंटवारे पर कोई भी नेता न करें टिप्पणी, कांग्रेस हाईकमान ने कसी लगाम

ब्रजेश पाठक
Lucknow

सामाजिक संपर्क बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा, कानून -व्यवस्था बेहतर बनाने में सरकार ने हासिल की सफलता

लखनऊ में कोहरा
Lucknow

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई लखनऊ में ठंड, दो-तीन दिन में और गिरेगा तापमान

माॅक ड्रिल
Crime

लखनऊ एयरपोर्ट पर माॅक ड्रिल में ‘विमान ब्लास्ट’ आग बुझाने से यात्रियों को बचाने तक चला ऑपरेशन

सुप्रीम कोर्ट
National

उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम जमानत

Lucknow

यूपी में दस IPS अफसरों का तबादला, 18 PPS अधिकारियों की भी बदली जिम्‍मेदारी

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-26 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
एलन मस्क

वोटिंग के बाद एलन मस्क का ऐलान, मूर्ख के मिलते ही...

एलन मस्क

एलन मस्क अब मीडिया हाउस व पत्रकारों को ‘एक्स’ के एडवरटाइजिंग...

एक्स अकाउंट

हाईकोर्ट से लगा X को झटका, केंद्र सरकार द्वारा रोक के...

विज्ञापन फ्री मेंबरशिप प्लान

एलन मस्क ने X पर लाॅन्च किए दो नए सब्सक्रिप्शन, मिलेंगी...

एक्स अकाउंट

भारत समेत कई देशों में ठप हुआ  एक्स, यूजर्स परेशान