अलीगंज ITI में बुधवार को लगेगा रोजगार मेला, इन बेरोजगारों को मिलेगी 26 हजार सैलरी वाली जॉब

बेरोजगारी

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। बेरोजगारी से जूझ रहे लखनऊ व आगरा के युवाओं के लिए थोड़ी राहत भरी खबर आयी है। दरअसल लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआई) परिसर में अगामी बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आठ अप्रैल को आयोजित होने वाले इस मेले में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को करीब 26 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मानसून सत्र के पहले दिन यूपी विधानसभा में गूंजा महंगाई-बेरोजगारी व वोट चोरी का मुद्दा, विधायकों ने किया प्रदर्शन

संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने रविवार को बताया है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा। इस मेले में प्लंबर और फिटर ट्रेड से आइटीआई पास युवाओं की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से युवाओं को प्राइवेट क्षेत्र में स्थायी रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

पहले होगी 30 युवाओं की भर्ती

वहीं प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खान ने बताया कि ग्रीन गैस एजेंसी के माध्यम से 100 से 150 वर्कर्स की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें लखनऊ के लिए 20 पद और आगरा के लिए 10 पद निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें- शोषण से त्रस्‍त CM हेल्‍पलाइन 1076 के कर्मियों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन, मुख्‍यमंत्री आवास का घेराव करने से पुलिस ने जबरन रोका

मिलेगा पीएनजी कनेक्शन से संबंधित काम

आइटीआइ अलीगंज के अनुसार रोजगार मेले के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को पीएनजी कनेक्शन से संबंधित कार्यों में नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती विशेष रूप से प्लंबर एवं फिटर ट्रेड से आइटीआई पास युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आठ अप्रैल को आईटीआई अलीगंज परिसर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें- BJP सरकार के नौ साल पूरे होने पर बोले CM योगी, डबल इंजन ने रोजगार-सुशासन का स्थापित किया नया मॉडल