लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की 15 दिवसीय पदयात्रा, जनता को बताई जाएगी मोदी-योगी सरकार की योजनाएं

भाजपा पदयात्रा
पदयात्रा निकालते भाजपा और योगी सरकार के दिग्गज।

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। अगामी लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी जमीनी तैयारी तेज करनी शुरू कर दी है। बीजेपी की महानगर इकाई ने शनिवार को लखनऊ की पांच विधानसभाओं में पदयात्रा का शुभारंभ कर लोगों से एक बार फिर भाजपा का साथ देने का निवेदन किया है।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा ने पदयात्रा का आयोजन किया है। जो आज से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी।

महानगर संगठन द्वारा लोकसभा क्षेत्र की सभी पांच विधानसभाओं में 30 टोलियां जनता से मिलने के लिए निकली हैं। जों मोदी और योगी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही है कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देगी।

यह भी पढ़ें- ‘लोकसभा चुनाव योजना बैठक’ में बोले महेंद्र पाण्‍डेय सपा, बसपा व कांग्रेस ने नहीं की जनता की चिंता

वहीं इस दौरान पश्चिम विधानसभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, मध्य विधानसभा में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक एवं प्रदेश महामंत्री गोविन्द शुक्ला व युवा भाजपा नेता नीरज सिंह, पूर्व विधानसभा में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन और जयपाल सिंह, जबकि कैण्ट विधानसभा में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने पदयात्राओं को रवाना किया।

उत्तर विधानसभा की टोलियां कंचन गैस सर्विस के पास आयोजित कार्यक्रम में पहुंची, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं विधायक डा. नीरज बोरा ने सभी टोलियों को अपने-अपने निर्धारित गंतव्य मार्गों की तरफ रवाना किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं डा. नीरज बोरा, रामऔतार कनौजिया ने भी एक टोली के साथ फैजुल्लागंज वार्ड में भ्रमण किया और जनता से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के लिए BJP के IT विभाग ने कसी कमर, दिनेश शर्मा ने कहा बनाएं 50 हजार WhatsApp ग्रुप, करें ये तैयारियां

इसके अलावा सरेाजनीनगर विधानसभा में जलसा लॉन से भी पदयात्रा रवाना की गयी। जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक व योगी सरकार में मंत्री स्वाती सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य एवं महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला उपस्थित रहें।

पदयात्रा में नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, विवेक सिंह तोमर, आनन्द द्विवेदी, जया शुक्ला, टिंकू सोनकर, प्रमोद सिंह, विशाल सोनकर, महानगर क्षेत्र के सभी विधायक व मंत्री, पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ व भाजपा के अन्‍य कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी जांच घोटाले में नौ अफसर निलंबित, चार कंपनियां ब्‍लैक लिस्‍टेड, FIR भी होगी दर्ज