आरयू वेब टीम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। शाह ने कहा कि अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है। मुझे मालूम है कि आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते, आप विदेश में कहीं बैठे हैं। आप वहां क्यों बैठे हैं, वह आपकी निजी जिंदगी है। ‘एक बार आप दिल्ली लैंड कर जाइए… मेरी बात सुनकर रखना, अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है।’
दरअसल गुरुवार को अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड की 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जहां कार्यक्रम को संबोधित कर शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होता, जहां से चुनकर आए हैं। वहां के लोगों के लिए काम कीजिए। पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि पंजाब में इस बार एनडीए की सरकार बनेगी।
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता से लेकर पीएम मोदी तक, करोड़ों कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके दुख-दर्द को समझते हैं और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए मेहनत करते हैं। यमुना का ही उदाहरण ले लीजिए।
यह भी पढ़ें- अमित शाह ने कहा, ‘असम की तरह पूरे देश से बांग्लादेशियों को भगाएंगे’
कांग्रेस के कार्यकाल का जिक्रकर शाह ने कहा कि आपकी पार्टी की सरकार 30 साल रही, लेकिन आपने यमुना के लिए कुछ नहीं किया। यमुनोत्री से लेकर संगम तक पूरी यमुना को स्वच्छ करने का सौभाग्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाला है।




















