बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने कृषि बिल का विरोध करने वालों को बताया जेहादी

साध्वी प्राची
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो,लखनऊ/बरेली। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा मे रहने वाली हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने इस बार कृषि बिल को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी की है। सोमवार को बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि किसानों की आड़ में जो लोग कृषि बिल को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वह लोग जिहादी हैं। खालिस्तान की बात कर रहे हैं।

इस दौरान साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन किया है कि वह कृषि कानून को वापस ना लें। यह कानून 70 साल की व्यवस्थाओं के बाद किसानों के लिए आया है अगर कानून वापस लिया गया तो साध्वी प्राची दिल्ली में अनशन करेंगी।

यह भी पढ़ें- साध्‍वी प्राची का विवादित बयान, कांवड़ियों से अपील कर बोलीं एक हाथ में माला तो दूसरे हाथ लेकर चलें…

इसके अलावा प्राची ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कार्यकाल में हजारों भाजपा नेताओं की हत्या हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला हुआ। भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में बनने के बाद ममता बनर्जी का मुंह काला हो जाएगा।

वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए साध्वी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और फिर मैसेज वाड्रा है। उसके अलावा कोई नहीं… भाजपा सिद्धांतवादी पार्टी है। भाजपा में अमित शाह जी के बाद जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और अगला अध्यक्ष कौन होगा इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है। राहुल गांधी कांग्रेस को बर्बाद करके अच्छा काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आंदोलनरत किसानों को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने बताया नकली, कहा असली तो कर रहें खेतों में काम