भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर कई बार हुआ फेसऑफ, DG ITBP का बड़ा खुलासा

भारत-चीन
आइटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर। (फाल फोटो)

आरयू वेब टीम। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठाता रहा है। जबकि भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर अब आइटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। डीजी ने कहा कि भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर कई बार फेसऑफ हुआ है और यह अभी भी चल रहा है। इससे पहले भारत और चीन के बीच डोकलाम में भी झड़प हुई थी।

आइटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने अलवर में ITBP कर्मियों के वार्षिक हिमवीर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश के अंदर कई बार ऐसी परिस्थितियां बनीं, जब फेसऑफ हुआ, जो अभी भी चल रहा ह। वहां पर हमारी शौर्य कमांडो टीम्स हैं, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। यह भी एक नई पहल थी, जैसा कि हम जानते हैं कि आईटीबीपी की शुरुआत एक माउंटेन गुरिल्ला फोर्स के रूप में हुई थी। उसके बाद हम परंपरागत फोर्स के रूप में चीन बॉर्डर को संभाला है। अब गुरिल्ला वॉर की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें हाई ऑल्टिट्यूड फोर्स के रूप में अपनी पहचान बनानी है।’

कांग्रेस ने इसका वीडियों एक्स पोस्टकर सवाल किया।जयराम रमेश ने कहा, ‘खुद को विश्वगुरु कहने वालों ने चीन को छूट दे रखी है। आईटीबीपी के डीजी ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना के साथ हुई हालिया झड़पों में अपने जवानों के प्रदर्शन की तारीफ की है और यह बिल्कुल सही भी है। हालांकि, इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री की तरफ से चुप्पी साध ली गई है। यह हैरान करने वाली बात है।’

यह भी पढ़ें- तनातनी के बीच LAC पर चीन ने लगाए तीन मोबाइल टॉवर, बसाए 624 हाईब्रिड गांव, नेता ने मोदी सरकार से पूछा हमारा कब होगा विकास

दरअसल भारत-चीन के बीच डोकलाम में भी हुई थी झड़प भारत और चीन के बीच 2017 में काफी दिनों तक तनाव की स्थिति चली थी। दोनों देशों की सेनाओं के बीच डोकलाम में झड़प हुई थी। हालांकि इसके बाद कुछ समय तक शांति की स्थिति थी, लेकिन फिर तनाव बन गया है। इस स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार से सवाल करता रहा है।

यह भी पढ़ें- बोले सेनाध्यक्ष मनोज पांडे, LAC पर कड़ी नजर रखने की जरूरत, तेजी से निर्माण कर रहा चीन