अब अरुणाचल प्रदेश में आया भूकंप, घरों से निकले लोग

भूकंप

आरयू वेब टीम। पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप से दहले लोग अपने घरों बाहर भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। काफी समय तक घर में जाने कि हिम्मत नहीं जुटा सके।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक शनिवार तड़के 5.35 बजे अरुणाचल प्रदेश के केई पन्योर में भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे दस किमी की गहराई में था। ये भूकंप 27.56 उत्तर अक्षांस और 93.55 पूर्व देशांतर पर आया, हालांकि इस भूकंप से अभी तक कहीं से भी किसी भी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इसके अलावा शनिवार तड़के अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. एनसीएस के मुताबिक, ये अफगानिस्तान में 2.33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई इस भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 87 किमी की गहराई में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के डोडा में आया भूकंप, 4.1 रही तीव्रता

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी देश के अलग- अलग हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में 28 जुलाई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये भूकंप शाम करीब छह बजकर 36 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर सात किमी की गहराई में था।

वहीं 27 जुलाई को राज्य के बिचोम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये भूकंप 27 जुलाई की रात करीब 11 बजकर 43 मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई। ये भूकंप जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई में आया।

यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से फिर हिला हरियाणा, लोगों में दहशत