महाराष्ट्र व हिमाचल में आया भूकंप, अफगानिस्तान में भी चार बार कांपी धरती

भूकंप के झटके

आरयू वेब टीम। महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान तक शुक्रवार भूकंप के झटके ने लोगों को दहला दिया। नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कुल चार भूकंप दर्ज हुए। इनमें अफगानिस्तान में आए एक भूकंप की तीव्रता सबसे ज्यादा 4.4 रही।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराषट्र के नासिक में आए भूकंप की तीव्रता 3.4 थी तो वहीं चंबा में भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई।। वहीं, अफगानिस्तान में दो बार भूकंप के झटके से धरती कांपी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता सबसे ज्यादा 4.4 रही।

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार भोर में पांच बजकर 32 मिनट 39 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। भूकंप की गहराई जमीन के भीतर करीब तीन किलोमीटर थी। भूकंप का स्थान 20.461 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.748 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। दरअसल तीन दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे।

साथ ही हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी शुक्रवार की सुबह छह बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। इसकी गहराई जमीन के भीतर पांच किलोमीटर थी। चंबा में आए भूकंप का स्थान 33.131 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.585 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। उपलब्ध जानकारी में इस भूकंप से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- भूकंप के तेज झटके से कांपी लद्दाख की धरती, रिक्टर पैमाने पर 5.5 रही तीव्रता

इसके अलावा अफगानिस्तान में भी शुक्रवार की सुबह भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए। भूकंप का पहला झटका भोर में चार बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर आया, जिसकी तीव्रता 4.0 रही। इसकी गहराई 147 किलोमीटर दर्ज की गई। इसके ठीक 12 मिनट बाद
चार बजकर 41 मिनट 54 सेकंड पर भूकंप का दूसरा झटका लगा, जिसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई और इसकी गहराई 136 किलोमीटर दर्ज की गई। फिलहाल अफगानिस्तान में दो बाए आए भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली समेत कई राज्यों में आया भूकंप