दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भूकंप से कांपी धरती

भूकंप

आरयू वेब टीम। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में रविवार को आए भूकंप ने सबको दहला दिया। राहत की बात ये है कि इस भूकंप के बाद भी किसी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। वहीं दिल्ली में आए भूकंप का मुख्य केंद्र राजधानी का उत्तरी जिला रहा, जहां 2.9 तीव्रता का भूकंप आया।

सबसे पहले रविवार तड़के राजधानी दिल्ली में भूकंप का झटका महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, रविवार तड़के 4.14 बजे राजधानी दिल्ली में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र राजधानी के उत्तरी जिला में जमीन के नीचे आठ किमी की गहराई में था। इस भूंकप से कही से भी किसी प्रकार का नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

दिल्ली के बाद पूर्वोत्तर के राज्य असम के बरपेटा में भी भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक ये भूकंप भोर में 5.25 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र बरपेटा में जमीन की नीचे चार किमी की गहराई में था।

यह भी पढ़ें- भूकंप के झटके से हिला मणिपुर, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

वहीं पूर्वोत्तर के ही राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप सुबह 5.38 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र तवांग में जमीन के नीचे पांच किमी की गहराई में था। इस भूकंप से भी अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

अफगानिस्तान में आधी रात कांपी धरती

दूसरी ओर पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अफगानिस्तान में रात 1.15 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई। अफगानिस्तान में आए भूकंप से भी किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- भूकंप से कांपी दिल्ली की धरती, लोगों में दहशत