भारत-म्यांमार की सीमा पर आया तेज भूकंप, कोलकाता, असम व त्रिपुरा में भी महसूस हुए झटके

म्यांमार भारत बॉर्डर
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। म्यांमार-भारत बॉर्डर पर शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज हुइई हैं। इसकी जानकारी यूरोपीय-भूमध्य भूकंप केंद्र ने दी है।

जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के चटगांव के 175 किमी पूर्व में 6.3 तीव्रता से भूकंप आया है। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में भी महसूस हुए हैं। वहीं, आज यानी शुक्रवार को ही भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम में भी भूकंप आया है, फिलहाल भूकंप से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

यूरोपीय-भूमध्य भूकंप केंद्र (ईएमएससी) के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि बांग्लादेश के चटगांव से 175 किमी पूर्व म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भारत के पश्चिम बंगाल के कोलकाता, असम के गुवाहाटी और त्रिपुरा के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, हालांकि इससे किसी के हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- भूकंप के तेज झटकों से दहला चीन, दो लोगों की मौत, कई घर ढहे

इधर भारत के मिजोरम में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार मिजोरम के थेनवॉल से 73 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है। इसका केंद्र मिजोरम में आइजोल से 12 किमी और 73 किमी दक्षिण-पूर्व की गहराई में था।

बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी देश में भूकंप की गतिविधियों पर नजर रखने वाली एजेंसी है, हालांकि इससे किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।